Plantation in UP: राम नगरी में योगी का मेगा प्लान! ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से दी ग्रीन वेव की सौगात; रामलला के दर्शन के बाद किया पौधारोपण

Plantation in UP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 9 जुलाई यानी बुधवार को अयोध्या में ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने सरयू तट पर स्थित रामपुर हलवारा क्षेत्र में सिटी फॉरेस्ट और किष्किंधा वन की सौगात दी और नीम, पीपल व बरगद के पौधे रोपित किए। (Plantation in UP) इस दौरान उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया और पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि अब वक़्त है जब हमें विकास के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा का भी संकल्प लेना होगा।

सीएम योगी ने कहा, “पूरी दुनिया आज जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से परेशान है। (Plantation in UP) अमेरिका जैसे देश भी इससे दूर नहीं हैं। इसका प्रमुख कारण अनियोजित विकास है। ऐसे में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, पर्यावरण के प्रति हमारी बड़ी जिम्मेदारी निभाने का सशक्त ज़रिया है।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश में अब तक 204 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 75 प्रतिशत से अधिक जीवित हैं। इस दौरान प्रदेश का वन क्षेत्र भी पांच लाख एकड़ तक बढ़ा है। उन्होंने कहा, “अब हम हीट वेव से ग्रीन वेव की तरफ अग्रसर हैं।”

Plantation in UP: सीएम योगी ने किये रामलला के दर्शन

अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया। (Plantation in UP) वहां से निकलने के बाद वह श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी, मंदिर परिसर की परिक्रमा की और राम दरबार में दर्शन किए। सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की और ट्रस्ट पदाधिकारियों से आगामी योजनाओं की जानकारी ली।

Also Read –Akhilesh Yadav News: बीजेपी में चल रही कुर्सी की लड़ाई…सपा मुखिया अखिलेश यादव ने साधा निशाना, बोलेः CM के भी पीछे…

बता दे, मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा सिर्फ धार्मिक नहीं है, बल्कि एक बड़े पर्यावरणीय मिशन की भी शुरुआत से जुड़ा हुआ था। ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ने अयोध्या में वृक्षारोपण महाभियान-2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम योगी ने पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई और पेड़ के साथ सेल्फी भी ली।

आज रोपे जाएंगे 37 करोड़ पौधे

उत्तर प्रदेश में आज यानी 9 जुलाई को एक ही दिन में करीब 37 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में लगभग 52.43 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी अयोध्या और आजमगढ़ में इस महा अभियान का नेतृत्व ज़ोरो शोरो से कर रहे हैं। वहीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बाराबंकी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मेरठ और ब्रजेश पाठक लखनऊ में पौधारोपण करेंगे।

इस अभियान में 26 विभाग और 25 करोड़ लोग प्रत्यक्ष रूप से शामिल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा पौधे लखनऊ मंडल में लगाए जाएंगे। वन, वन्यजीव व पर्यावरण विभाग मिलकर सर्वाधिक 14 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। (Plantation in UP) सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय आधे दिन केवल पौधारोपण में सहयोग देंगे।

Also Read –Israel Hamas War: हमास की दरिंदगी! लाशों के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में गोली मारी…खौफनाक कहानी सुन कांप जाएगी रूह

पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित

इस अभियान को सफल बनाने के लिए पौधों की देखभाल और सुरक्षा के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड का उपयोग किया जाएगा। निजी कंपनियों और बैंकों को रोपण क्षेत्र गोद लेने और सिंचाई तथा रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।

अब तक लग चुके हैं 13 करोड़ पौधे

बीते मंगलवार सुबह तक राज्य में 13 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके थे और यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। अयोध्या में सीएम योगी का नेतृत्व इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर मिसाल बनाने के मार्ग पर एक बड़े परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )