
UP Weather: बड़ा अपडेट! आज लखनऊ में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना, दिल्ली में रेड अलर्ट
UP Weather: इस वक़्त पूरे देश में मानसून के रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में आज शुक्रवार यानी 5 सितंबर को मौसम सुहाना रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों के ज़्यादातर जिलों में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन वर्षा की संभावना कम है। (UP Weather) लेकिन, दिल्ली और बिहार के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खासतौर से मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच बाढ़ के कहर ने पंजाब और जम्मू को झकझोर कर रख दिया है।
यूपी में 05 सितंबर का रहेगा मौसम कैसा रहेगा ?
Also Read – Virat Kohli: विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी: 4 जून ने खुशनुमा पल को जख्मी बना दिया
उत्तर प्रदेश में आज 05 सितंबर का मौसम सुहाना रहने वाला है। आज शुक्रवार को यूपी के अधिकतर जिलों में वर्षा की प्रबल संभावना बनी हुई है जिससे उमस भरी गर्मी से राहत राहत मिल सकती है वहीं, गर्मी का पारा बढ़ सकता है। लेकिन, (UP Weather) दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और बागपत में झमाझम वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है और साथ लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
आज शुक्रवार को लखनऊ का मौसम
इधर बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ का मौसम राहतभरा रहा। आज शुक्रवार की बात करें तो पूरे दिन आसमान में ज्यादातर बादल लगा रहेगा। दोपहर होते-होते वर्षा हो सकती है, जिसके बाद शाम में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की संभावना है। (UP Weather) मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते 05 से 11 सितंबर तक ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य सीमा के आसपास रहने की संभावना है, सिर्फ राज्य के पश्चिमी भागों में थोड़ी कम रहने की आशंका है।
Also Read – Rapido Rider: रैपिडो बुक करने पर आया ‘पियक्कड़’ राइडर, उसे पीछे बिठा खुद बाइक चलाकर घर पहुंचा कस्टमर
वहीं, आपको आगे बताते चले कि आज शुक्रवार को IMD ने पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों के लिए किसी प्रकार की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं किया है। हालांकि इस सप्ताह यानी आगामी 9 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
मौसम से संबंधित सजगताएँ:
1. उमस और तापमान: आज लखनऊ में सुबह के वक़्त में तापमान ज़्यादा रह सकता है, (UP Weather) इस दौरान घर से बाहर निकलने पर हल्के कपड़े, गर्मीरोधी वस्त्र, और पानी की बोतल अपने साथ अवश्य रखें। उमस के कारण थकावट, चक्कर आने जैसी स्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।
2. वर्षा की तैयारी: आज लखनऊ में दोपहर बाद संभावित वर्षा और तूफान (थंडरस्टॉर्म) की संभावना है। यात्रा, खरीदारी या बच्चे को स्कूल भेजते समय अस्थायी जलजमाव वाले स्थानों से बचें।
3. यातायात हेतु सतर्कता: वर्षा होने पर कई जगहों पर जलभराव, कीचड़ या सड़कें स्लिपरी हो सकती हैं। इसीलिए गाडी चलाते वक़्त धीमी गति, पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।
4. बिजली गिरने का खतरा: थंडरस्टॉर्म के दौरान बिजली गिरने की घटना हो सकती है, इसलिए खुले स्थानों, ऊँचे धातु के ढांचों, और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
5. जलभराव से बचें: यदि वर्षा तेज़ हो, तो स्थानांतरित होकर सुरक्षित छत या ऊँची जगह पर जाएं। कहीं जलभराव हो तो सड़क पार करते वक़्त बचाव करना, विद्युत उपकरणों से दूर रहना आवश्यक है।
6. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान: वर्षा के बाद कीटनाशक और कीड़े मकोड़ों की गतिविधि बढ़ सकती है, खासकर पानी जमा स्थानों के पास — डेंगू जैसे रोगों से बचाव के लिए सफाई और कीटनाशक उपाय अपनाएँ।
बता दे, आज 05 सितंबर 2025 को लखनऊ का मौसम गरम, उमस भरा और बादल-छाया रहने के साथ शाम तक मौसम का अचानक बदलाव —बौछारें और गरज के साथ वर्षा की संभावना बनी हुई है। तापमान सामान्य रहने के कारण दिन के वक़्त असहज हो सकता है, (UP Weather) लेकिन शाम और रात में तापमान में राहत मिल सकती है। फ़िलहाल आज के मौसम के लिए कोई आधिकारिक चेतावनी तो नहीं है, लेकिन वर्षा संबंधी परिस्थितियाँ अचानक उत्पन्न हो सकती हैं—इसलिए सावधानी बरतकर ही बेहतर रहेगा।