UP Weather Update: मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा, यूपी के कई जिलों में आंधी-ओलों की चेतावनी

UP Weather Update: मौसम का मिजाज फिर बिगड़ा, यूपी के कई जिलों में आंधी-ओलों की चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गर्मी के बीच अचानक से बदले मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते मंगलवार और आज बुधवार को राज्य के लगभग 20 पश्चिमी जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। इसका प्रभाव विशेषकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, नोएडा और आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा।

किन जिलों में अधिक प्रभाव ?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के लगभग 20 जिलों में मौसम अधिक खराब रहने की आशंका है। इन इलाकों में आंधी के साथ तेज वर्षा और ओले गिर सकते हैं, जिससे फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों के लिए यह वक़्त बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

हवा की रफ्तार बढ़ाएगी खतरा
रिपोर्ट के अनुसार, कई स्थानों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इससे पेड़ गिरने, बिजली के खंभे टूटने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।

तापमान पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

हालांकि, बीते कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था, लेकिन इस मौसम परिवर्तन के कारण कुछ राहत मिल सकती है। बादलों की आवाजाही और वर्षा के कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि रात का मौसम थोड़ा सुहावना रहेगा।

मौसम विभाग की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करें। इसके अलावा, तेज हवा और आंधी के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

आगामी वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। बीच-बीच में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। हालांकि, अप्रैल के पहले सप्ताह के बाद फिर से गर्मी तेज होने के संकेत हैं।

बता दे, उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया है। जहां एक तरफ गर्मी बढ़ रही थी, वहीं अब आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि ने हालात बदल दिए हैं। ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )