
Uttar pradesh: सीमा हैदर छठवीं बार मां बनने वाली हैं:सचिन के साथ VIDEO शेयर किया, बोलीं- नया मेहमान आने वाला है.
Uttar pradesh: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर प्रेग्नेंट है। वह छठवीं बार मां बनने वाली हैं। सीमा ने खुद वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। सीमा ने इससे पहले 18 मार्च 2025 यानी बच्ची को जन्म दिया था। ये सचिन-सीमा का दूसरा बच्चा होगा। जबकि, पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से सीमा को 4 बच्चे हैं। सीमा और सचिन के कुल 5 बच्चे हैं।
सीमा हैदर मई 2023 में अवैध तरीके से 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान छोड़कर भारत आई थीं। (Uttar pradesh) वह दो साल से नोएडा में रबूपुरा में सचिन के साथ रह रहीं हैं। दोनों की PUBG गेम खेलते हुए दोस्ती हुई। नेपाल में दोनों ने शादी की। फिर सचिन सीमा को लेकर नोएडा आ गया था।
शुरू में सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने की अफवाह उड़ी। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा को हिरासत में लेकर जांच की थी। हालांकि, बाद में छोड़ दिया था।
Uttar pradesh: सचिन से सीमा से पूछा- अस्पताल क्यों नहीं चल रही? पढ़िए पूरी बातचीत
सीमा हैदर ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर 11 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया। इसमें वह अपने पति सचिन के साथ बातचीत कर रही हैं।
सचिन पत्नी से पूछ रहे हैं कि अस्पताल क्यों नहीं चल रही हो? ऐसे समय में पानी पीने की जरूरत है। (Uttar pradesh) तुम आराम करो, नारियल पानी पियो। मैं खाना बना दूंगा।
सीमा मुझे रात में काफी परेशान करती है। कहती है कि मीणा जी मुझसे उठा नहीं जा रहा है। मैं अस्पताल लेकर जाना चाहता हूं, लेकिन ये जा नहीं रही। इसका सातवां महीना चल रहा है।
सीमा कहती हैं- मैं प्रेग्नेंट हूं। मेरे घर नया मेहमान आने वाला है। बहुत खुश हूं। घी खाने को मन कर रहा है। लेकिन अभी तक उसे घी खाने को नहीं मिला है।
इसके बाद सचिन ने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया। कहा- 2 किलो घी चाहिए।
सीमा अपना बेबी बंप दिखाते हुए कहती हैं कि सचिन ने भारी वजन उठाने वाला काम नहीं करने दे रहे हैं।
सचिन कहते हैं कि सीमा को कैल्शियम की कमी हैं। इसलिए, डॉक्टर ने घी खाने के लिए कहा है।
बच्ची का नाम भारती, प्यार से बुलाती हैं मीरा 18 मार्च को सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया। (Uttar pradesh) उसका नाम भारत के नाम पर भारती रखा है। सीमा अब खुद को कृष्ण भक्त बताने लगी है। वह प्यार से बेटी को मीरा बुलाती है।
सीमा बोली- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं… 28 अप्रैल 2025 को सीमा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उसने मोदी और योगी से भारत में रहने देने की गुहार लगाई थी। वीडियो में सीमा ने हाथ जोड़कर कहा था- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। इसलिए मुझे यहां रहने दिया जाए। मैं सचिन की शरण में हूं और इनकी अमानत हूं।
आप सबसे रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरी हेल्प करें। मैं वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं मर जाऊंगी। गाड़ी से कूद जाऊंगी… कुछ भी करूंगी, लेकिन वापस नहीं जाऊंगी। (Uttar pradesh) हिंदुस्तान मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां का खानपान बहुत अच्छा है।
वकील एपी सिंह ने कहा था- सीमा हैदर SIR से ऊपर, उसने प्यार किया यूपी में SIR शुरू होने के बाद सवाल उठे थे कि अब सीमा हैदर का क्या होगा? इस पर पिछले दिनों भास्कर ने सीमा के वकील एपी सिंह से बात की थी। एपी सिंह ने कहा था- सीमा हैदर का SIR कुछ नहीं बिगाड़ सकता। (Uttar pradesh) वह SIR से ऊपर हैं। उसका मामला मतदान का नहीं, जीवनदान का है। आर्टिकल 72 के तहत राष्ट्रपति के पास उसका मामला लंबित है। वह आतंकी नहीं है, न ही जासूस है।
वह प्यार में भारत आई है। उसे शरण मिलनी चाहिए। सीमा अगर आतंकी या जासूस हुई तो उसे डबल फांसी दे देना चाहिए। SIR या पाकिस्तान के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सहयोग नहीं करने पर उसके केस में कोई फर्क नहीं पड़ने जा रहा है।
