UPमें वोटर लिस्ट अपडेट, 13.39 करोड़ मतदाता शामिल,,आप हैं या नहीं…?ऐसे चेक करें अपना नाम

UPमें वोटर लिस्ट अपडेट, 13.39 करोड़ मतदाता शामिल,,आप हैं या नहीं…?ऐसे चेक करें अपना नाम

UP Voter List 2026: उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों के बीच आज 10 अप्रैल 2026 यानी शुक्रवार को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस बार राज्य में कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं।
यह संख्या पहले जारी ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले बहुत ज्यादा है और इससे होने वाले चुनावों में सभी वोटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका और भी मजबूत होती साफ़ दिखाई दे रही है।उन्होंने बताया कि 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में तकरीबन 12.55 करोड़ मतदाताओं के नाम थे। इसके बाद 6 मार्च तक दावे और आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया। सभी शिकायतों और सुधारों के निस्तारण के बाद अब अंतिम लिस्ट जारी की गई है।

पुरुष वोटर ज्यादा, लेकिन महिलाओं की संख्या भी मजबूत

पुरुष वोटर ज्यादा, लेकिन महिलाओं की संख्या भी मजबूत फाइनल आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 है, जो कुल का लगभग 54.54 प्रतिशत है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 है, जो कि 45.46 प्रतिशत है।इस बार प्रयागराज, लखनऊ और जौनपुर जैसे जिलों में मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। चुनाव आयोग का कहना है कि वोटर लिस्ट को ज्यादा पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था |

84 लाख नए मतदाता जुड़े, लेकिन काट चुके हैं इतने नाम…

आंकड़ों के अनुसार, इस बार लगभग 84 लाख नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। नए नाम जुड़वाने के लिए 86.69 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरा, जबकि 3.18 लाख लोगों ने नाम हटाने के लिए फॉर्म-8 जमा किया।हालांकि, इस प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में नाम काटकर हटाए जा चुके हैं। साल 2024 की तुलना में लगभग 2 करोड़ 6 हजार मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है।

नाम काटने का बड़ा कारण

नाम कटने का सबसे बड़ा कारण ?मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम कटने की सबसे बड़ा कारण फैमिली मेंबर्स का मिलान न होना और डेटा में गड़बड़ी रही। जांच के दौरान करीब 2.22 करोड़ मामलों में डेटा से जुड़ी तमाम गड़बड़ियां पाई गईं।

इसके अलावा, लगभग 1.04 करोड़ मतदाताओं को पारिवारिक मिलान नहीं होने के कारण नोटिस जारी किया गया था। इन मामलों में संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाम हटाए गए।

अगर नाम नहीं है, तो क्या करें?

यदि किसी व्यक्ति का नाम फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुआ है, तो उसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।
चुनाव आयोग ने ऐसे लोगों को 15 दिन के अंदर अपील करने का अवसर प्रदान किया गया है। इसके लिए संबंधित जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पास आवेदन करना होगा।

नाम मतदाता अब घर बैठे ऑनलाइन भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इसके लिए चुनाव आयोग ने 3 आसान तरीके दिए हैं-
1. EPIC नंबर से-
सबसे आसान तरीका EPIC नंबर के माध्यम से खोज करना है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in पर जाकर अपना EPIC नंबर और राज्य का नाम भरना होगा। कैप्चा डालते ही आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

2. व्यक्तिगत विवरण से-
यदि EPIC नंबर याद नहीं है, तो आप अपने नाम, पिता के नाम, जन्मतिथि, लिंग, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरकर भी अपना नाम खोज सकते हैं।

3. मोबाइल नंबर से-
तीसरा तरीका मोबाइल नंबर के जरिए खोजने का है। और यदि आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है, तो OTP के माध्यम से आप बहुत सरलता से अपना नाम देख सकते हैं।चुनाव आयोग की अपीलचुनाव आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे वक़्त रहते वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांच लें। जिनका नाम नहीं है, वे तत्काल आवेदन कर इसे जुड़वाएं, ताकि वोट देते वक़्त किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस बार की संशोधित वोटर लिस्ट से स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ने पारदर्शिता और सटीकता को प्राथमिकता दी है। अब आगामी चुनावों में यह सूची निर्णायक भूमिका निभाने वाली है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )