आंधी के बाद लगी भीषड़ आग किसानो की खेती हुई जलकर राख

आंधी के बाद लगी भीषड़ आग किसानो की खेती हुई जलकर राख

Sant kabir Nagar news :  शनिवार की रात आए तेज़ आंधी और शॉर्ट सर्किट ने जिले में भारी तबाही मचा दी। महुली और हरिहरपुर समेत कई इलाकों में आगजनी और बिजली के पोल गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ, जहां कई बीघे गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई।

महुली के समय माता मंदिर के पास एक पेड़ में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जो आंधी के जोर से विकराल रूप ले ली और पास के गेहूं के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही महुली, मानपुर, झिंगुरापार और तरयापार सहित दर्जनों गांवों के हजारों लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। महुली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही, जबकि फायर सर्विस की टीम आग बुझने के बाद पहुंच सकी।

नगर पंचायत हरिहरपुर में भी बिजली के तारों में स्पार्किंग से सड़क किनारे लगे चार पॉम के पेड़ जल गए। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण आग पर समय रहते नियंत्रण पाया गया, जिससे आसपास की संपत्तियां सुरक्षित रहीं। आंधी की तीव्रता के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )