जालौन के रामपुरा में विवाहिता की मौत: मोबाइल कॉल के बाद उठाया कदम, जांच जारी

जालौन के रामपुरा में विवाहिता की मौत: मोबाइल कॉल के बाद उठाया कदम, जांच जारी

Jalaun News : जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे मोबाइल पर हुई बातचीत को प्रारंभिक कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहराई में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां देवी (20 वर्ष), पत्नी सुदामा कुशवाहा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले युवती की किसी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार यादव, थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज उमरी भरत कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मोबाइल पर हुई बातचीत को घटना की वजह माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं—पारिवारिक, सामाजिक और अन्य संभावित कारणों—की गहराई से जांच कर रही है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। अचानक हुई इस घटना से परिजन बदहवास हैं और ग्रामीण भी स्तब्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )