
Thalapathy Vijay GOAT Movie: तमिलनाडु में नया इतिहास, Thalapathy Vijay की पार्टी ने मारी बाजी
Thalapathy Vijay GOAT Movie: साउथ के सुपरस्टार और राजनेता थलापति विजय ने पहले ही तय कर लिया था कि उनको आगामी विधानसभा चुनाव में टीवीके पार्टी को लॉच करना करना है और तमिलनाडु की राजनीति में एक नया इतिहास रचक सीएम बनना है। 4 मई 2026 को तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव के रिजल्ट ने सबको चौका दिया। क्योंकि बहुत कम ही बार राजनीति की इतिहास में ऐसा हुआ है कि पहली बार किसी ने पार्टी बनाई और वो सीएम बन गया। उस लिस्ट में Thalapathy Vijay की पार्टी टीवी के का नाम भी जुड़ गया है। बता दे कि Thalapathy Vijay तमिलनाडु के सीएम बनेंगे। इसके बारे में उन्होंने 2024 में रिलीज हुई अपनी फिल्म में पहले ही घोषणा कर दी थी।
GOAT मूवी का सीन चर्चा में, Thalapathy Vijay की राजनीतिक जीत से जोड़ा जा रहा लिंक
तमिलनाडु में Thalapathy Vijay की बंपर जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म GOAT का एक सीन बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।फिल्म के एक सीन में Vijay जो कार चलाते नजर आ रहे हैं उस गाड़ी के नंबर प्लेट पर जो नंबर दर्ज है वो कुछ यूं लिखा है, TN 07 CM 2026 अब Tamilnadu की राजनीति में और उनके चाहने वालों में ये चर्चा तेज है कि Thalapathy Vijay ने मुख्यमंत्री बनने की ये योजना बहुत पहले से सोच ली थी। बता दे कि GOAT Movie में थलापति विजय के साथ उनकी लेडी लक तृषा कृष्णन भी थी। जिनेक जन्मदिन के दिन उनकी पार्टी ने तमिलनाडु में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है। हालिया नतीजों में विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिससे पर्दे का यह संयोग अब हकीकत बनता दिख रहा है।
Thalapathy Vijay की फिल्म GOAT उस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक थी। फिल्म के लिए थलापति विजय ने काफी फीस ली थी। जिसके साथ ही वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर की लिस्ट में भी शामिल हुए थे। तो वहीं उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। फिल्म थलापति विजय ने डबल कैरेक्टर प्ले किया था। फिल्म ने उस समय 457 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन किया था।
