Arvind Kejriwal Threat Case: Lawrence Bishnoi के नाम पर केजरीवाल को धमकी, पुलिस जांच में सामने आया 7 करोड़ की रंगदारी का मामला !

Arvind Kejriwal Threat Case: Lawrence Bishnoi के नाम पर केजरीवाल को धमकी, पुलिस जांच में सामने आया 7 करोड़ की रंगदारी का मामला !

Arvind Kejriwal Threat Case: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस धमकी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़कर देखा जा रहा था, वह कथित तौर पर फर्जी निकली। पुलिस के खुलासे के मुताबिक, इस पूरे मामले के पीछे हरियाणा के रोहतक का एक कॉलर था। आरोपी ने लॉरेंस गैंग का नाम इस्तेमाल कर केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए केजरीवाल और उनके परिवार को निशाना बनाने की धमकी दी थी। उसने 7 करोड़ रुपये की मांग की थी। रकम नहीं देने पर अरविंद केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल की हत्या करने की धमकी दी गई थी।

इस मामले में दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह को फोन और व्हाट्सऐप संदेश भेजे गए थे। आरोपी ने विधायक से कहा था कि वह केजरीवाल तक 7 करोड़ रुपये देने का संदेश पहुंचा दें।

विधायक की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक जरनैल सिंह ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके निजी मोबाइल नंबर पर धमकी भरी कॉल आई थी। इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सऐप पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया था।

शिकायत के आधार पर मोहाली के साइबर क्राइम थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(4), 351(2), 351(3), 351(4), 111(2) और आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत केस दर्ज किया था।

लॉरेंस गैंग का नाम लेकर रंगदारी मांगने का खेल

इस मामले में सबसे अहम बात यह सामने आई कि धमकी देने वाले ने कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल किया था। इससे मामले को गैंगस्टर नेटवर्क से जोड़कर देखा जा रहा था। हालांकि, पुलिस के खुलासे के मुताबिक, धमकी के पीछे लॉरेंस गैंग की वास्तविक भूमिका नहीं थी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )