Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में DM का औचक निरीक्षण, विकास भवन से नदारद मिले कई अफसर-कर्मचारी

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में DM का औचक निरीक्षण, विकास भवन से नदारद मिले कई अफसर-कर्मचारी

Siddharthnagar News: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया तो कई विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति की जानकारी सामने आ गयी। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

यह निरीक्षण सुबह किया गया। इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार चौधरी तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा 1 जून से 3 जून तक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, डूडा, जिला विकास कार्यालय, लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला कार्यक्रम कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले।

जिलाधिकारी को निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया है कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी), जिला विकास अधिकारी, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक निदेशक बचत, सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधक सहकारिता, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और सहायक निदेशक मत्स्य भी अनुपस्थित पाए गए।

इन सब में सबसे चौंकाने वाली स्थिति पंचास्थानी नगरीय निकाय कार्यालय में देखने को मिली, जहां निरीक्षण के समय कोई भी कर्मचारी मौजूद ही नहीं था।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 3 जून का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )