Kushinagar News: कुशीनगर में बेकाबू रोडवेज बस का कहर, 15 लोग घायल; युवती की मौत !

Kushinagar News: कुशीनगर में बेकाबू रोडवेज बस का कहर, 15 लोग घायल; युवती की मौत !

Kushinagar News: कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम एक रोडवेज बस के चालक पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पडरौना नहर से रविंद्र नगर आने वाले मार्ग पर कई स्थानों पर दुर्घटनाएं हुईं। इस हादसे में कुल 15 लोग घायल हो गए, जबकि एक युवती की दुखद मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घायलों, उनके परिजनों और चिकित्सकों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने और उनकी देखभाल में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बस चालक द्वारा कथित तौर पर शराब के नशे में वाहन चलाना और बस पर नियंत्रण खोना बताई जा रही है। हालांकि, घटना के सभी तथ्यों और चालक की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

इस हादसे में एक युवती की मौत और 15 लोगों के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लोकेशन- पडरौना ( कुशीनगर )
संवाददाता- मोहन वर्मा

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )