Barabanki News: जुलूस निकालकर CPI ने सौंपा ज्ञापन, RSS, VHP और BJP को लेकर लगाए आरोप

Barabanki News: जुलूस निकालकर CPI ने सौंपा ज्ञापन, RSS, VHP और BJP को लेकर लगाए आरोप

Barabanki News: राम मंदिर सहित सभी धर्म स्थलों को संघ मुक्त कराने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जलूस निकाल कर एक ज्ञापन राष्ट्पति को सम्बोधित जिला अधिकारी के माध्यम से दिया।जलूस को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक अनुवांशिक संगठन विश्व हिंदू परिषद है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी उसका राजनीतिक मुखौटा है, दॉनी संगठन संघ नियंत्रित व प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं ‌द्वारा नियंत्रित होते हैं।

माननीय उच्चतम न्यायालय ने राम मंदिर के निर्माण व प्रबंधन के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना के लिए भारत सरकार को निर्देशित किया था। जिसके तहत गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया और उस ट्रस्ट में मुख्य कर्ताधर्ता चंपतराय बंसल सहित अधिकांश सदस्य संघ के प्रचारक हैं।

उक्त टुस्ट के संधी प्रचारकों ने जमीन खरीद से लेकर निर्माण कार्य, मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से लेकर दान चोरी तक लाखों करोड़ रुपए का घोटाला कर राम भक्तों के साथ ठगी व लूट कर ली है।

इस तरह से करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करते हुए राम मंदिर को राजनीतिक दल भाजपा व संघ का अखाड़ा बना दिया है।
पार्टी के जिला सचिव बृजमोहन वर्मा ने मांग कि विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा के दान लुटेरों ने भारतीय जनमानस की आस्था पर चोट पहुंचाई है। जांच करा कर मुकदमा दर्ज किया जाए।

राज्य परिषद सदस्य परवीन कुमार कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ को संघ, विश्व हिंदू परिषद व भाजपा से मुक्त कराकर सनातन धर्म के धर्माचार्यों को नियुक्त किया जाए।

ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में गिरीश पटेल एडवोकेट विनय कुमार सिंह,शिवदर्शन वर्मा, प्रेम चंद वर्मा,करन राजपूत, धर्मेन्द्रशर्मा, महेंद्र यादव, मुनेश्वर प्रसाद,कदीर हसन, सर्वेश यादव,राम नरेश वर्मा, दीपक वर्मा,जितेन्द्र श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा,वालों दीपक शर्मा,सुन्दर लाल सोनी, योगेंद्र सिंह, ज्ञानेश्वर वर्मा,संदीप तिवारी,संदीप वर्मा राजेन्द्र बहादुर सिंह आलोक वर्मा आदित्य वर्मा अभय आदि लोग प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 संवाददाता- मनोज कुमार,बाराबंकी 

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )