Rajasthan News: सेरना के दिलीप कुमार को राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. आंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2026 के लिए चयन !

Rajasthan News: सेरना के दिलीप कुमार को राष्ट्रीय सम्मान, डॉ. आंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2026 के लिए चयन !

Rajasthan News: राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल उपखंड के सेरना गांव के लिए गर्व की खबर सामने आई है। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत दिलीप कुमार का चयन प्रतिष्ठित ‘डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2026’ के लिए किया गया है। भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से उन्हें सामाजिक सरोकार और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा।

अकादमी के प्रदेश महासचिव दलाराम ईशव ने प्रेस नोट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी। दिलीप कुमार वर्तमान में जालौर जिला पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास पर कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उनके राष्ट्रीय स्तर पर चयन की खबर सामने आने के बाद सेरना गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है।

12 और 13 दिसंबर को आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

भारतीय दलित साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से आगामी 12 और 13 दिसंबर 2026 को 42वें सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में कांस्टेबल दिलीप कुमार को डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड 2026 से विधिवत सम्मानित किया जाएगा।

अकादमी की ओर से उनका चयन सामाजिक सरोकार और समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के आधार पर किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर इस सम्मान के लिए चुने जाने से उनके गांव और क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

पुलिस महकमे और गांव में खुशी की लहर

दिलीप कुमार के चयन की जानकारी मिलते ही सेरना गांव के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और राजस्थान पुलिस के साथी कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिलीप कुमार का राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।

कांस्टेबल दिलीप कुमार को मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि सेरना गांव और जालौर जिले के लिए भी गौरव का विषय बन गया है।

रिपोर्ट- योगन्द्र कुमार भट्ट, जालौर ( राजस्थान )

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )