Sonam Wangchuk News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर बवाल सोनम वांगचुक को जबरन हटाया गया, सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस

Sonam Wangchuk News: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर बवाल सोनम वांगचुक को जबरन हटाया गया, सफदरजंग अस्पताल ले गई पुलिस

Sonam Wangchuk News: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन उन्हें जंतर-मंतर से हटा दिया है। पुलिस उन्हें उठाकर सफदरगंज अस्पताल ले गई है। वहीं छात्रों पर लाठीचार्ज का भी आरोप है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया है। साथ ही कई छात्रों को भी पुलिस ने हटाया है। CJP ने आरोप लगाया है कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया है। सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह और दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के तहत उन्हें अस्पताल शिफ्ट किया गया। पुलिस ने कहा कि कार्रवाई के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। जिसके कारण हल्की झड़प जैसी स्थिति बनी, लेकिन पुलिस ने संयम बरतते हुए पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से पूरा किया।

छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप

हालांकि प्रदर्शन से जुड़े संगठनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को उनके ठहरने की जगह पर रोक दिया है। साथ ही सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया गया है। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज का भी आरोप लगाया।

इस बीच AISA ने दावा किया कि छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर उन प्रदर्शनकारियों को पुलिस कार्रवाई से बचाने की कोशिश की।

मामले की बड़ी बातें

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस के मुताबिक, यह कदम उनकी खराब होती स्वास्थ्य स्थिति और मेडिकल सलाह के आधार पर उठाया गया।

दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

DCP नई दिल्ली ने कहा कि यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए की गई। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने हटाने की प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने संयम बरता।

CJP ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस ने अभिजीत दिपके को रोका और सोनम वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से उठा लिया गया। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया।

अभिजीत दीपके का आरोप

अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उन्हें उनके दोस्त के घर के बाहर पुलिस ने रोककर रखा, जहां वह फ्रेश होने गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज किया।

छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला

AISA के मुताबिक, छात्रों ने नेहा, आमेन और मनीष को पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई। संगठन ने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों के समर्थन की अपील की।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )