Rajasthan News: सर्विस रिवॉल्वर से घायल सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर..

Rajasthan News: सर्विस रिवॉल्वर से घायल सदर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर..

लोकेशन- भीलवाड़ा (राजस्थान )

रिपोर्टर- राजाराम जैन

Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा के सदर थाना प्रभारी (सीआई) लोकपाल सिंह (38) का बुधवार सुबह उदयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम वे नाकाबंदी ड्यूटी के लिए घर पर वर्दी पहनकर तैयार हो रहे थे। इसी दौरान उनकी सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनकी कनपटी में लग गई। परिजन और पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल भीलवाड़ा के अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लगभग 157 किलोमीटर दूर उदयपुर के अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों के लगातार प्रयासों के बावजूद बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।

सीआई लोकपाल सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। उनके निधन पर पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी एवं विभागीय प्रक्रिया पूरी कर रही है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )