
The Bengal Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री ने द्रौपदी मुर्मु को लिखा पत्र, कहा- आप आखिरी उम्मीद
The Bengal Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री की विवादों में फंसी फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर यानी कि कल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म को लेकर विवाद शुरू हो चुका है, जी हां! बंगाल में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है, वहां के थिएटर मालिकों को धमकी दी जा रही है, बंगाल में द बंगाल फाइल्स को ऑफशियल तरह से बैन नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी अनऑफशियल तरह से फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है, जिस वजह से मजबूरन अब विवेक अग्निहोत्री को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मदद मांगनी पड़ी।
The Bengal Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री ने लिखा द्रौपदी मुर्मु को पत्र
विवेक अग्निहोत्री ऐसी फिल्में बनाते हैं, जिन्हें लेकर अच्छी खासी कंट्रोवर्सी होती है, वहीं अब उनकी फिल्म द बंगाल फाइल्स का भी ऐसा ही कुछ हाल है, बंगाल में इस फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है, यहां तक कि विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए बंगाल में थिएटर बुक किया था, लेकिन पॉलिटिकल प्रेशर की वजह से थियेटर के मालिक ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया। (The Bengal Files Controversy) वहीं अब फिल्म को रिलीज होने से भी रोका जा रहा है, जिस वजह से विवेक अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मदद मांगी है।
Also Read –Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 में टॉस्क के दौरान हुआ हादसा मृदुल तिवारी को लगी चोट, देखें वीडियो
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो द्रौपदी मुर्मु के लिए है। उन्होंने इस पत्र में लिखा, “द्रौपदी मुर्मु जी…हम बहुत ही भरी मन से आपको ये पत्र लिख रहें हैं, फेवर के लिए नहीं, बल्कि प्रोटेक्शन के लिए। द बंगाल फाइल्स, हमारी ट्रायलॉजी का आखिरी पार्ट जो 5 सितंबर को रिलीज हो रहा है। (The Bengal Files Controversy) द बंगाल फाइल्स में डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखाली के हिंदू जैनोसाइट के सत्य और बंटवारे के सदमे को दिखाया गया है।” विवेक अग्निहोत्री ने इस पत्र में यह भी लिखा है कि बंगाल की सीएम ने उनकी फिल्म का मजाक उड़ाया है, उन पर कई FIR हुए हैं, उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रहीं हैं, और अब तो थिएटर के मालिक भी फिल्म दिखाने से पीछे हट रहें हैं, (The Bengal Files Controversy) क्योंकि उन पर दबाव बनाया जा रहा है। अपने इस पत्र के जरिए विवेक अग्निहोत्री राष्ट्रपति से मदद मांगते हुए कहते हैं कि आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं, कृपया हमारी फिल्म को वेस्ट बंगाल में रिलीज करने में हमारी मदद कीजिए।