
अलीगढ़ में खौफनाक हादसा,लेकिन युवक की किस्मत ने दिया साथ
Aligarh News: जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।जिसने हर किसी को यह कहने पर मजबूर कर दिया“जाको राखे साइयां मार सके ना कोई।” सोशल मीडिया पर एक लाइव एक्सीडेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिसमें एक युवक मौत के मुंह से चमत्कारिक तरीके से बाहर निकलता नजर आ रहा है।बताया जा रहा है। कि यह पूरा मामला क्वार्सी थाना क्षेत्र के रियाज कॉलोनी का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है। कि एक तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पर आगे चल रही वैगनार कार को ओवरटेक करने की कोशिश करता है।
इसी दौरान बाइक सवार का संतुलन बिगड़ जाता है। और वह सीधे सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे जा गिरता है।घटना इतनी खतरनाक थी। कि मौके पर मौजूद लोग कुछ पल के लिए सहम गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया। चंद सेकंड के अंदर ही युवक स्कॉर्पियो के नीचे से खुद बाहर निकलता है। और तेजी से सड़क किनारे भागता नजर आता है। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस हादसे में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है।
लोग इस वीडियो को देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। और इसे भगवान की कृपा बता रहे हैं।फिलहाल, घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गई है। यह वीडियो एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर करता है। प्रशासन लगातार लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
