Jantar-Mantar Suicide: दिल्ली के जंतर-मंतर पर खूनी वारदात, धरना स्थल पर युवक ने खुद को मारी गोली, मौत

Jantar-Mantar Suicide: देश की राजधानी दिल्ली के दिल कहे जाने वाले जंतर-मंतर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां आमतौर पर लोग अपने हक और आवाज उठाने के लिए जुटते हैं, वहीं आज एक शख्स ने खुद को गोली मार ली। इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। (Jantar-Mantar Suicide) पर पहुंची दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Jantar-Mantar Suicide: मध्य प्रदेश के रहने वाला है युवक

शुरुआती जानकारी सामने आई कि यह व्यक्ति मध्य प्रदेश का रहने वाला था, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करने आया था। दिल्ली पुलिस की ओर से उसे प्रदर्शन की अनुमति भी मिल चुकी थी। (Jantar-Mantar Suicide) सोमवार सुबह करीब 9 बजे यह व्यक्ति जंतर-मंतर पर पहुंचा था। बताया जाता है कि यह प्रदर्शनकारी यहां पर ‘कट्टा’ के साथ आया था और उसी कट्टे से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की। उसने दिल्ली पुलिस की ओर से लगाए गए मेटल डिटेक्टर गेट से पहले ही एक चाय की दुकान के पास खुद को गोली मार ली।

Also Read –Vande Mataram: UP के हर स्कूल में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

अभी प्रदर्शनकारी की पहचान नहीं हो पाई है। उसके आत्महत्या करने के कारणों का भी पता नहीं चला है। फिलहाल, पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है।

महिपालपुर इलाके में भी महिला की संदिग्ध मौत

वहीं, दिल्ली के महिपालपुर इलाके में 23 साल की महिला की संदिग्ध मौत की घटना से सनसनी फैल गई। (Jantar-Mantar Suicide) यह महिला नॉर्थ-ईस्ट की रहने वाली थी और गुरुग्राम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थी।

Also Read –Bihar Assembly Election 2025: बिहार से BJP की विदाई पक्की! NDA के इस बड़े नेता का आया बयान, भाजपा के भीतर मचा हड़कंप!

दिल्ली पुलिस को सोमवार सुबह एक मकान में महिला का शव होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने देखा कि महिला बाथरूम के अंदर मृत पड़ी थी। पुलिस ने आशंका जताई है कि बाथरूम में रॉड हीटर से टच होने पर करेंट लगने से उसकी मौत हुई। इसके बाद, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )