मैनपुरी में ठगों का जाल, नौकरी के नाम पर महिला से ठगी

मैनपुरी में ठगों का जाल, नौकरी के नाम पर महिला से ठगी

Mainpuri News : मैनपुरी शहर कोतवाली क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से 3.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।पीड़िता रुचि (पत्नी ऋषि), जो मूल रूप से ग्राम जोराई, थाना कुर्रा की निवासी हैं और वर्तमान में बैंक कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही हैं, ने बताया कि वह 27 मार्च 2025 से मनोरमा तिवारी के घर में किराए पर रह रही थीं। इसी दौरान मनोरमा ने खुद को एक अस्पताल में एएनएम (ANM) बताते हुए रुचि को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नर्स की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

आरोप है कि नौकरी दिलाने के एवज में मनोरमा तिवारी ने 3.5 लाख रुपये की मांग की। रुचि ने 2 अप्रैल 2025 की शाम करीब 7 बजे आरोपित को नकद रकम दे दी। इस दौरान दो गवाह भी मौजूद थे। पैसे लेने के बाद कुछ फॉर्म पर हस्ताक्षर कराए गए और जल्द जॉइनिंग का आश्वासन दिया गया।पीड़िता के अनुसार, एक वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो उसे नौकरी मिली और न ही उसकी रकम वापस की गई।

जब भी वह अपने पैसे की मांग करती है, आरोपित टालमटोल करने लगती है। इतना ही नहीं, अब उसे धमकियां भी दी जा रही हैं कि ज्यादा दबाव बनाने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।रुचि ने यह भी आरोप लगाया कि मनोरमा तिवारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया। साथ ही उसका घरेलू सामान भी वापस नहीं किया गया।पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उसकी ठगी गई रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )