Vande Mataram: UP के हर स्कूल में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

Vande Mataram: UP के हर स्कूल में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला

Vande Mataram: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए राज्य के सभी स्कूलों में राष्ट्रगीत ’वंदे मातरम’ को अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राष्ट्रगीत ’वंदे मातरम’ का विरोध न केवल अनुचित है, बल्कि यह भारत के विभाजन के पीछे एक दुर्भाग्यपूर्ण कारण भी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि अब राज्य के हर विद्यालय में वंदे मातरम का गायन अनिवार्य होगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही लोग हैं जो सरदार पटेल की जयंती में कभी शामिल नहीं होते, लेकिन जिन्ना को सम्मान देने वाले कार्यक्रमों में पहुंच जाते हैं। उन्होंने वंदे मातरम के विरोध को राष्ट्रविरोधी मानसिकता करार दिया। कहा कि ऐसे विचारों को अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर देश में कोई जिन्ना पैदा होने की कोशिश भी करता है, तो उसे यहीं जिंदा दफन कर दिया जाएगा।

Also Read –Bihar Assembly Election 2025: बिहार से BJP की विदाई पक्की! NDA के इस बड़े नेता का आया बयान, भाजपा के भीतर मचा हड़कंप!

मुख्यमंत्री ने इस बयान से सियासी भूचाल मचना तय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ’एकता यात्रा’ और ’वंदे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि सभी को राष्ट्रगीत वंदे मातरम के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक स्कूल और शिक्षण संस्थान में राष्ट्रगीत गायन अनिवार्य किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटने वाले तत्वों की पहचान होगी। ये नए जिन्ना बनाने की साजिश का एक बड़ा हिस्सा हैं। हम सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में फिर कोई नया जिन्ना न उभरने पाए। विभाजनकारी इरादे को भारत में जड़ जमाने से पहले ही दफन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर को ’रन फ़ॉर यूनिटी’ के रूप में राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन हुआ। इस दौरान, भाजपा ने भी वल्लभभाई पटेल के जीवन और कार्यों पर केंद्रित कार्यक्रमों का आयोजन किया।

Also Read –PM Modi Vande Bharat launch: मॉडर्न इंडिया की रफ्तार! पीएम मोदी बोले – ‘वंदे भारत’, ‘नमो भारत’ और ‘अमृत भारत’ ट्रेनें बदल देंगी रेलवे का भविष्य

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )