
Christmas Tree Vastu: क्रिसमस से पहले जान लें क्रिसमस ट्री के वास्तु नियम, वरना हो सकता है नुकसान
Christmas Tree Vastu: क्रिसमस आने में कुछ ही दिन बचे हैं। दिवाली की तरह ही इस दौरान लोग पूरे उत्साह के साथ घर और क्रिसमस ट्री को सजाते है। मान्यताओं के अनुसार, 25 दिसंबर को प्रभु ईसा मसीह के जन्म पर स्वर्ग के दूतों ने फर्न के पेड़ों को सितारों से सजाया था इसलिए उन्हीं की याद में हर साल लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री सजाते हैं। (Christmas Tree Vastu) वास्तु शास्त्र में भी इसका खास महत्व बताया गया है। यदि आपके घर में क्रिसमस ट्री है तो कई सारे वास्तु दोष दूर होंगे और घर पॉजिटिविटी भी बनी रहेगी। तो जानते हैं कि क्रिसमस ट्री को घर में की किस दिशा में लगाना चाहिए…
क्रिसमस ट्री वास्तु दोष निवारण के लिए खास माना जाता है। घर की नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करने के लिए क्रिसमस ट्री खास है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर-परिवार में नकारात्मक ऊर्जा है, वहां क्रिसमस ट्री लगाने से नकारात्मक ऊर्जा ख़त्म हो जाती है। (Christmas Tree Vastu) साथ ही घर-परिवार में खुशियां बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसारक्रिसमस ट्री से संबंधित कुछ वास्तु टिप्स हैं जिसे अपनाने पर घर-परिवार में खुशियां बनी रहती।
घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। क्रिसमस ट्री में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। दूसरा फायदा यह कि यह पौधा कभी पेड़ नहीं बनता, बस अपनी अधिकतम ऊंचाई के बाद वैसा ही बना रहता है।तो इसका मतलब इसे घर में रखने के लिए अधिक स्थान की भी आवश्यकता नहीं है। मां लक्ष्मी का रूप माने जाने वाले क्रिसमस ट्री को घर में रखने से घर से धन की कमी दूर हो जाती है। साथ ही उस घर के आसपास भी कंगाली का साया नहीं आता।
Also Read –Border 2 Teaser: सनी देओल की दहाड़, गोलियों की बौछार आंखों में आंसू ला देगा बॉर्डर 2 का टीज़र
Christmas Tree Vastu: क्रिसमस ट्री का वास्तु विज्ञान
वास्तु विज्ञान के अनुसार यह तो है धार्मिक मान्यता लेकिन वास्तु विज्ञान के अनुसार यदि आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा मौजूद है तो यह पौधा उसे नष्ट करके घर में धन की वृद्धि करता है।लेकिन कहां रखें इस पौधे को? वास्तु विशेषज्ञों की मानें तो क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि घर के दक्षिणी भाग में लगा हुआ क्रिसमस ट्री फायदे के बदले काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
आज के समय में लोग बाजार से प्लास्टिक का क्रिसमस ट्री खरीद लाते हैं। (Christmas Tree Vastu) लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्राकृतिक क्रिसमस ट्री से आप वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। इसलिए घर में असली क्रिसमस ट्री लाएं।
वास्तु शास्त्र की मानें तो यदि आपके घर में नेगेटिविटी है तो क्रिसमस ट्री का पौधा उसे दूर कर सकता है। इसे घर में लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में न लगाएं।
क्रिसमस ट्री सजाने के वास्तु उपाय
क्रिसमस ट्री को लोग लाइट और रिबन से सजाते हैं। वहीं कुछ लोग क्रिसमस ट्री पर घंटी भी बांधते हैं। चीनी मान्यता के अनुसार घंटी की आवाज बहुत ही असरदार होती है।घंटी बजने पर इससे निकलने वाला कंपन (वाइब्रेशन) पूरे शरीर में नई ऊर्जा लाता है। साथ ही घंटी की आवाज के कारण बुरी आत्माएं और बुरी ताकतें दूर भागती हैं। लोगों का मानना है कि क्रिसमस ट्री पर लाल रंग के रिबन में बांधकर तीन सिक्के लटकाए जाएं तो घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही बरकत साल भर जारी रहती है।
ठंड के मौसम में साफ हवा मिलना बेहद मुश्किल है। (Christmas Tree Vastu) वहीं अगर आप दिल्ली जैसे किसी महानगर में रह रहे हैं तो फिर सांस लेना और भी मुश्किल हो जाता है। ठंड के इस मौसम में फॉग के साथ स्मोक मिलकर स्मॉग बनाता है। जो बेहद घातक है। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक क्रिसमस ट्री घर में रखते हैं तो फिर घर में साफ हवा का प्रवाह होगा।
क्रिसमस ट्री को सजाते वक्त उसके आस पास मोमबत्ती को लगाया जाता है। लोगों का मानना है कि मोमबत्ती जलाने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। (Christmas Tree Vastu) वहीं इसके आसपास अगर खुशबूदार मोमबत्ती लगाई जाए तो और भी ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी आएगी। वास्तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री में मां लक्ष्मी का वास होता है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। ऐसे में यदि आपने घर के आंगन में इसे लगाया है तो कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।
