
Alia Bhatt Alpha Movie OTT Release: Alia Bhatt की ‘Alpha’ कल होगी रिलीज, ट्रेलर ने बढ़ाया क्रेज; जानें OTT रिलीज से जुड़ी बड़ी अपडेट
Alia Bhatt Alpha Movie OTT Release: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म अल्फा जोकि कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के ट्रेलर और टीजर ने सोशल मीडिया पर सुर्खियाँ बटोरी हुई थी। फिल्म का टीजर जब रिलीज हुआ था, तब मेकर्स को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। क्योंकि फिल्म के टीजर के कुछ सीन हॉलीवुड फिल्म्स से कॉपी किए हुए लगते हैं। लेकिन फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता जाग्रत कर दी।
इन सबके बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल से अल्फा को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है। चलिए जानते हैं अल्फा मूवी सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
आलिया भट्ट अल्फा मूवी ओटीटी रिलीज डेट (Alia Bhatt Alpha Movie OTT Release Date)-
अल्फा मूवी में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म में निगेटिव किरदार अदा कर रहे हैं। तो वहीं अनिल कपूर ने भी फिल्म में अहम किरदार प्ले किया है। इसके अलावा फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियों देखने को मिलने वाला है। अल्फा मूवी में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक्शन अवतार दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। इससे पहले दोनों एक्ट्रेस ने साथ में बड़े पर्दे पर काम नहीं किया है। फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को कितनी पसंद आने वाली है, ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की टाइमिंग 9.30 बजे सुबह तय की है। इससे पहले कोई भी शो नहीं दिखाए जाएंगे।
जबसे ओटीटी का जमाना आ गया है। दर्शकों को सिनेमाघरों से ज्यादा फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। कोई भी फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर 30-60 दिनों के अंतराल में रिलीज होगी। तो वहीं अल्फा मूवी के बारे में कहा जा रहा है कि अभी तक फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज होगी। ये कंफर्म नहीं किया गया है। क्योंकि अल्फा मूवी के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के 215 करोड़ के डायरेक्ट टू डिजिटल ऑफर को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट कि माने तो यशराज बैनर तले ये फिल्म बनने की वजह से फिल्म सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। लेकिन अभी तक मेकर्स ने ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।
