Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan की नई रिलीज डेट आई सामने,लीक के बावजूद फिल्म पर बना क्रेज

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan की नई रिलीज डेट आई सामने,लीक के बावजूद फिल्म पर बना क्रेज

Jana Nayagan Release Date: साउथ के सुपरस्टार और राजनीति में कदम रखने वाले एक्टर थलापति विजय अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। थलापति विजय ने राजनीति की वजह से अपने फिल्मी करियर को भी छोड़ दिया है। उनकी आखिरी फिल्म जना नायगन (Jana Nayagan) है। जना नायगन काफी समय से रिलीज होने वाली थी। लेकिन केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट ना दिए जाने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट लगातार आगे बढ़ती रही है। पहले फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। तो वहीं अब जाकर जनानायगन की नई रिलीज डेट सामने आई है।

बॉक्स ऑफिस ओपनिंग जबरदस्त रहने की उम्मीद

Thanthi TV के अनुसार, सेंसर बोर्ड से आज फिल्म के लिए सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने पर अपने फैसले की घोषणा करने की उम्मीद है, जो सेंसर समिति द्वारा की गई एक नई समीक्षा के बाद लिया जाएगा। यदि टीम को सर्टिफिकेट मिल जाता है, तो हम 7 मई या 27 मई (बकरीद) को फिल्म की रिलीज़ की उम्मीद कर सकते हैं। भले ही फिल्म लीक हो गई हो, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर इसकी ज़बरदस्त ओपनिंग होने की उम्मीद है।

बता दे कि थलापति विजय की फिल्म जना नायगन जो कि पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी। फिल्म के रिलीज से कुछ दिन पहले ही सर्टिफिकेट ना मिलने की वजह से फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई। जिसके बाद फिल्म के निर्माता हाई कोर्ट की तरफ रूख करते हैं। हाई कोर्ट सीबीएफसी को आदेश देती हैं कि वो जल्द ही फिल्म को सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए। लेकिन जैसे ही सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने के लिए स्क्रिनिंग का आयोजन किया जाता है। उसी समय स्क्रीनिंग के दौरान बोर्ड के एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाती है। जिसके बाद फिर से फिल्म की रिलीज डेट को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया जाता है।

जिसके बाद Jana Nayagan रिलीज से पहले ही लीक हो जाती है। जिसके बाद दर्शक फिल्म को ऑनलाइन डाउनलोड करके देखने लगते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर फिल्म की क्लिप भी जारी करते हैं। जिसके बाद Jana Nayagan के निर्माताओं ने इसके खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई थी। और फिल्म को उन साइटो से हटाने के लिए कड़ी कार्यवाही की जहाँ पर फिल्म लीक हुई है।

तो वहीं थलापति विजय ने फिल्म के लीक होने पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी थी। तो वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा पहले से ही किया जा रहा था कि Jana Nayagan उस समय रिलीज होगी। जब तमिलनाडु के चुनाव हो जाएगा। तो वहीं अब तमिलनाडु में चुनाव भी हो चुके हैं। और फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट भी सामने आ चुके हैं।

Jana Nayagan में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और अन्य लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। तो वहीं फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। अब देखने लायक होगा कि फिल्म लीक होने के बाद भी सिनेमाघरों में चलती हैं कि नहीं ये थलापति विजय की आखिरी फिल्म है। तो वहीं फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )