
Rita Bahuguna Joshi के पति पीसी जोशी का निधन, SGPGI में ली अंतिम सांस
Rita Bahuguna Joshi: पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ के SGPGI अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 7 बजे अंतिम सांस ली। परिवार के अनुसार, पीसी जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में चल रहा था। सोमवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
पीसी जोशी पैसे से मैकेनिकल इंजीनियर थे पीसी जोशी
पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे और उन्होंने तकनीकी एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनका विवाह वर्ष 1976 में रीता बहुगुणा जोशी से हुआ था। वे अपने सरल स्वभाव, अनुशासन और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे, जिसके चलते वे सामाजिक रूप से भी काफी सम्मानित थे। परिजनों ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम प्रयागराज लाया जाएगा, जहां मंगलवार को पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
