Lucknow news: लखनऊ में हैरान करने वाली घटना,11वीं मंजिल से गिरकर भी जिंदा बची युवती

Lucknow news: लखनऊ में हैरान करने वाली घटना,11वीं मंजिल से गिरकर भी जिंदा बची युवती

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके से एक बेहद हैरान कर देने वाली बड़ी घटना सामने आई है। बीते रविवार देर शाम पार्श्वनाथ प्लाजा की 11वीं मंजिल से एक 22 साल की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगा दी। सबसे चौंका देने वाली बात ये रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी युवती बाल-बाल बच गई, हालांकि वह बुरी तरह से घायल हो गई है और उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

घायल युवती रायबरेली की रहने वाली है

घायल युवती की पहचान शिवांशी पाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रायबरेली जिले के अजयनगर कमलापुर की रहने वाली है। मौजूदा वक़्त में वह लखनऊ के खरगापुर इलाके में अपनी बहन के साथ किराये के एक रूम में रह रही थी और विभूतिखंड स्थित पार्श्वनाथ प्लाजा में एक निजी कंपनी के ऑफिस में टेलीकॉलर के पोस्ट पर कार्यरत थी।

वॉशरूम की खिड़की से लगाई छलांग

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7:15 बजे शिवांशी ने अपने सहकर्मियों से वॉशरूम जाने की बात कही थी। बहुत देर तक वापस न लौटने पर जब कर्मचारियों ने खोज बीन शुरू की, तो पता चला कि उसने वॉशरूम की खिड़की से नीचे छलांग लगा दी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही बिल्डिंग के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। युवती का दाहिना हाथ फ्रैक्चरइन सब के बीच सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि 11वीं मंजिल से गिरते वक़्त शिवांशी पहले तल पर बने टीन शेड से टकराई, जिससे उसकी गिरने की रफ्तार बहुत कम हो गई और उसकी जान बच गई। इसके बाद वह नीचे फर्श पर जा गिरी, जिससे उसका दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया और पसलियों, पीठ व माथे पर गंभीर रूप से चोटें आई हैं।

युवती का लोहिया अस्पताल में चल रहा है इलाज

इस घटना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।जांच जारी मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में युवती की बहन ने बताया कि शिवांशी पिछले बीते कुछ वक़्त से बीमार चल रही थी। हालांकि, इस घटना के पीछे का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी कॉल डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल परिजनों की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )