Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न से तंग महिला ने छत से कूदकर दी जान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दहेज उत्पीड़न से तंग महिला ने छत से कूदकर दी जान

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से बहुत ही दर्दनाक खबर है। यहां के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में जलपुरा गांव की निवाही एक महिला ने कल यानी रविवार 17 मई की रात छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से दहेज उत्पीड़न सह रही थी, लेकिन रविवार रात उसका सब्र जवाब दे गया।
मृतक महिला की पहचान दीपिका पुत्री संजय, निवासी कुड़ी खेड़ा, थाना बादलपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपिका की शादी 14 महीने पहले ही जलपुरा निवासी ऋतिक से हुई थी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात दीपिका ने दहेज उत्पीड़न (Dowry Case) से तंग आकर घर की छत से छलांग लगा दी, छत से नीचे गिरने पर दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचमाना करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक दीपिका के पिता संजय की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दीपिका के पति ऋतिक और ससुर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दीपिका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और मारपीट का भी आरोप लगाया है।

दीपिका के पिता का कहना है कि हमारी बेटी को दहेज के लोभियों द्वारा मारी गयी है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इन आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने यहां तक मांग की कि इनका एनकाउंटर किया जाए।

दीपिका की मौत के मामले में पिता की शिकायत पर दर्ज की गई FIR में ससुराल पक्ष से कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। FIR के मुताबिक परिवार ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले दीपिका के साथ लगातार उत्पीड़न और क्रूरता कर रहे थे। शिकायत में दावा किया गया है कि घरेलू विवादों और अन्य मुद्दों को लेकर भी दीपिका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

FIR के अनुसार दीपिका ने कई बार अपने परिजनों को ससुराल में होने वाले कथित उत्पीड़न की जानकारी भी दी थी। परिवार का दावा है कि उन्हें दीपिका की मौत की सूचना संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। परिवार के अनुसार उन्हें दीपिका की मृत्यु के मामले में भी साजिश की आशंका है।

बताया जा रहा है कि 14 महीने पहले दीपिका के पिता संजय ने अपनी बेटी की शादी में 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जिस बिटिया की शादी में पिता ने एक करोड़ रुपये खर्च किए, आज उन्हें उसी बिटिया का शव देखना पड़ा है।

DCP सेंट्रल नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस बारे में बताया कि कल रात ईकोटेक-3 पुलिस स्टेशन में खबर आई कि जलपुरा गांव में एक महिला ने छत से कूदकर जान दे दी है। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई की गई। मृतक महिला के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )