Gorakhpur News: योगी आदित्यनाथ जी के मातृशोक में सहभागी बना विश्व हिंदू महासंघ, श्रद्धांजलि सभा आयोजित अर्पित किया श्रद्धा सुमन !

Gorakhpur News: योगी आदित्यनाथ जी के मातृशोक में सहभागी बना विश्व हिंदू महासंघ, श्रद्धांजलि सभा आयोजित अर्पित किया श्रद्धा सुमन !

Gorakhpur News: परमपूज्य गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज की पूज्य माताश्री श्रीमती सावित्री देवी के गोलोकगमन पर विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर महानगर की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्याम बाबू शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष श्री शरदकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों ने माताश्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में मणिशंकर पाल, शिवानंद शरण श्रीवास्तव, चिन्मयानंद मल्ल, अनीता शर्मा, अशोक कुमार विश्वकर्मा, अखिलेश जायसवाल, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, दिनेश, आलोक भारती, प्रवीण कुमार चौहान, नितिन कुमार चौधरी, राजेश कुमार, आकाश पांडेय, महेंद्र कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार चौहान, रितेश राय, अवनीश शर्मा, जितेंद्र, राजकुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार मल्ल , जगदीश सहित गोरखपुर महानगर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभा के अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की कामना की।

रिपोर्ट- प्रवीण सिंह चंदेल

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )