
Ebola Virus: भारत में इबोला की दस्तक का खतरा,युगांडा से लौटी महिला में मिले गंभीर लक्षण
Ebola Virus: अफ्रीकी देशों में कहर बरपा रहे खतरनाक इबोला वायरस की अब भारत में भी पहुंचने की आशंका बढ़ गयी है। रिपोर्ट्स के अनुसार युगांडा से भारत पहुंची एक महिला में इबोला वायरस के गंभीर लक्षण पाए गए हैं। लक्षण सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग तुरंत अलर्ट हो गया और सतर्कता बरतते हुए महिला को तुरंत मेडिकल फैसिलिटी में क्वारंटीन कर दिया गया। महिला के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि महिला के संपर्क में और कितने लोग आए थे।
दुनिया का खतरनाक वायरस है इबोला
इबोला को दुनिया के सबसे घातक वायरस में गिना जाता है। इस वायरस की मृत्यु दर कोरोना वायरस की तुलना में काफी ज्यादा मानी जाती है। अफ्रीका के कई देशों खासकर डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिणी सूडान में इबोला वायरस के चलते भारी तबाही मची हुई है। इन देशों में इस वायरस के कहर के चलते 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
अफ्रीकी देशों की यात्रा से बचने की सलाह
भारत सरकार इस इबोला वायरस को लेकर सतर्क हो गया है। भारत ने भी एडवाइजरी जारी कर नागरिकों को इबोला से प्रभावित अफ्रीकी देशों की यात्रा से बचने की सलाह जारी की थी। बढ़ते खतरे को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हाल ही में उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट्स और अस्पतालों में सतर्कता बढ़ा रहा है ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
इबोला बेहद खतरनाक संक्रामक वायरस है। इस वायरस की चपेट में आने वाले इंसान के आर्गन, हेमोरेजिक बुखार, रक्तस्त्राव भी हो सकता है। यह संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले पसीने, लार और खून से दूसरे व्यक्ति तक फैल सकता है। इस वायरस से बचने का अभी तक कोई इलाज नहीं है। जिसकी वजह से यह वायरस जानलेवा साबित हो रहा है।
