
Sitapur News: माँग एक सिन्दूर दो , जनपद सीतापुर की महमूदाबाद कोतवाली में पति- पत्नी और आशिक पहुंचे
लोकेशन- महमूदाबाद (सीतापुर)
रिपोर्टर- उत्तम कुमार गुप्ता
Sitapur News: सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली में शुक्रवार को एक ऐसा मामला पहुंचा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पति शुभम वर्मा, पत्नी अंजू और नितिन विश्वकर्मा नामक युवक के बीच रिश्ते को लेकर कोतवाली में काफी देर तक नोकझोंक और समझौते का प्रयास चलता रहा।
बताया जा रहा है कि अंजू अपने पति और नितिन—दोनों के साथ रहने की बात कह रही है। वहीं पति शुभम का भी कहना है कि वह पत्नी और नितिन के साथ रहने को तैयार है। दंपती के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें साथ रखने की बात कही जा रही है।
शुभम का कहना है कि वह पत्नी और नितिन का साथ नहीं छोड़ेगा, भले ही उसे अपना घर छोड़ना पड़े। वहीं अंजू भी घर छोड़ने की बात कहते हुए साथ नहीं छोड़ने पर अड़ी है।
बताया गया कि नितिन पहले भी घर आता-जाता था और रुकता था। शुभम उसे अपना भाई मानने की बात कहता है और दोनों के साथ बैठकर खाना खाने की बात भी सामने आई है।
हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों को यह रिश्ता मंजूर नहीं है। परिजन पति-पत्नी के साथ नितिन के रहने का विरोध कर रहे हैं।
मामला महमूदाबाद कोतवाली पहुंचने के बाद कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को समझाने और मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल सहमति नहीं बन सकी है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
