
Riya Ahir In Bigg Boss 20: मुंबई की वायरल गर्ल रिया अहीर की बिग बॉस में एंट्री! जानें कैसे बनेंगी कंटेस्टेंट
Riya Ahir In Bigg Boss 20: टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 20 बहुत ही जल्द शुरू होने जा रहा है, सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर जबरदस्त हाइप बनी हुई है, दर्शक इंतजार में बैठे हैं कि मेकर्स कब कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील करेंगे, फिलहाल, अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि नए प्रोमो में कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया गया है, जो कोई और नहीं, बल्कि जेन जी प्रोटेस्ट की मुंबई वायरल गर्ल रिया अहीर हैं। यदि दर्शक चाहें तो रिया अहीर बिग बॉस 20 का हिस्सा बन सकती हैं, आइए जानते हैं कैसे।
रिया अहीर बनेंगी बिग बॉस 20 का हिस्सा
बिग बॉस 20 का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है, जिसमें सलमान खान बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट्स का नाम रिवील कर रहें हैं, लेकिन ट्विस्ट यह है कि इन दो नामों में से दर्शकों को किसी एक को वोट करना होगा, और जिसे सबसे अधिक वोट मिलेगा, वो बिग बॉस 20 का हिस्सा बनेगा। सलमान खान ने एक नाम Gen Z प्रोटेस्ट की मुंबई वायरल गर्ल रिया अहीर लिया और दूसरा नाम मॉडल और एक्ट्रेस लव गिल हैं, अब देखना होगा कि दर्शक दोनों में से किसे सबसे अधिक वोट करेंगे।
https://www.instagram.com/p/DcdCIp5MwWG/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
बिग बॉस 20 का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें सलमान खान कहते हुए नजर आ रहे हैं, “मैं सोच रहा हूं कि इस बार घरवालों के साथ साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है। तो इस बार फिर होगा फैंस का फैसला, इनमें से किसको मिलेगा बिग बॉस में जाने का वरदान.. ये आप तय करेंगे।” वहीं स्क्रीन पर दो कंटेस्टेंट्स रिया अहीर और लव गिल की फोटो नजर आती है। रिया और लव गिल में से किसी एक को ही सलमान खान के शो में एंट्री मिलेगी, दोनों में से जिसे भी फैंस के सबसे ज्यादा वोट्स मिलेंगे, वो बिग बॉस में नजर आएगा। दर्शक अभी से ही वोटिंग के जरिए दोनों में से किसी एक को वोट कर सकते हैं, वोटिंग लाइन 2 सितंबर तक ओपन रहेगी।
कैसे देश भर में मशहूर हुईं रिया अहीर
रिया अहीर मुंबई की एक 27 वर्षीय मॉडल और उद्यमी हैं, जो जुलाई 2026 में मुंबई में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस वैन के सामने अकेले निडरता से खड़े होने के कारण देश भर में चर्चा और सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। मुंबई के शिवाजी पार्क के पास प्रदर्शनकारियों को भरकर ले जा रही पुलिस वैन को उन्होंने अकेले रोक लिया था, उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हुए थे।
