Ikka Movie Review: दमदार एक्टिंग के बावजूद कहानी में दिखी कमी, पढ़ें नेटफ्लिक्स की नई फिल्म का रिव्यू

Ikka Movie Review: दमदार एक्टिंग के बावजूद कहानी में दिखी कमी, पढ़ें नेटफ्लिक्स की नई फिल्म का रिव्यू

Ikka Movie Review: सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म इक्का आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की जबसे अनॉउंसमेंट हुई थी, उस समय से ही ये फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई थी। फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। बॉर्डर की सफलता के बाद एक बार फिर से सनी देओल और अक्षय खन्ना एक साथ नजर आ रहे हैं। इस समय ये दोनों बॉलीवुड में लगातार सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर बने हुए हैं। चलिए जानते हैं कैसी है, सनी देओल और अक्षय खन्ना की इक्का

सनी देओल और अक्षय खन्ना इक्का मूवी रिव्यू (Sunny Deol Akshaye Khanna Ikka Movie Review In Hindi)-

इक्का की कहानी की शुरूआत होती मशहूर इंड्रस्टियलिस्ट हर्षवर्धन के बेटे शौर्यवर्धन (अक्षय खन्ना) को एटैम्प्ट टू मर्डर के केस में गिरफ्तार कर लिया जाता है। अर्जुन मेहरा जिसका किरदार सनी देओल निभा रहे हैं, वो एक ऐसे लॉयर हैं, जिनको कभी कोई हरा नहीं सकता है। वो कहते हैं कि हम कोर्ट में जीतने के लिए नहीं लड़ते, हक के लिए लड़ते हैं। जिसके बाद अक्षय खन्ना जिनके ऊपर मर्डर का आरोप लगा हुआ होता है, वो अर्जुन के साथ के साथ एक डील करते हैं, तुम मुझे डिफेंड कर केस जीत मशहूर हो, लाइफ के बदले लाइफ, जिसके बाद हर कोई शॉक्ड हो जाता है कि अर्जुन मेहरा कैसे एक खूनी का साथ दे सकते हैं। उनके अगेंस्ट मधुरा बैनर्जी इस केस को लड़ेगी। दिया मिर्जा जोकि सनी देओल की वाइफ का किरदार प्ले कर रही हैं। वो शौर्यवर्धन से कहती हैं कि तुम कभी नहीं बदलोगे, तो वहीं अर्जुन मेहरा से पीड़िता की माँ कहती हैं कि आप क्यों मेरी बेटी को न्याय नहीं दिलाना चाहते हैं, उसका केस क्यों लड़ रहे हैं, जिसकी वजह से मेरी बेटी की ये हालत है।

दिया मिर्जा, अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारती हुई नजर आती है। कहानी में काफी कुछ ऐसा है जो आपको कहानी को आगे देखने के लिए प्रभावित करेगा। सनी देओल ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। तो वहीं अक्षय खन्ना को देखकर एक बार फिर से धुरंधर में उनके किरदार की याद आ गई। क्या वास्तव में शौर्यवर्धन ने ही उस लड़की को मारने की कोशिश की है। क्यों मासूमों के लिए लड़ने वाले एक ईमानदार वकील अर्जुन अचानक से एक गुनहगार का साथ दे देते हैं। इन सब सवालों का जवाब पाने के लिए आपको पूरी फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी।

यदि फिल्म को लेकर हमारी राय जाने तो ये एक अच्छी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म हैं। जिसमें मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में एक के बाद एक कई सारी पर्ते खुलती हैं लेकिन आखिरी में जो होता हैं वो पूरी कहानी को ही बदल देता है। यदि आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जो संस्पेंस से भरपूर हो तो आपके लिए इक्का मूवी एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। फिल्म के हर एक किरदार ने बखूबी से अपना कैरेक्टर प्ले किया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )