Hardoi News: डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में युवाओं को मिल रही सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी, सैकड़ों अभ्यर्थियों का सपना हुआ साकार

Hardoi News: डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में युवाओं को मिल रही सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी, सैकड़ों अभ्यर्थियों का सपना हुआ साकार

संवाददाता-आशीष सिंह राजा,  जिला -हरदोई 

Hardoi News: डिफेंस एंड स्पोर्ट्स एकेडमी युवाओं को सेना एवं विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने का कार्य लगातार कर रही है। एकेडमी के माध्यम से अब तक सैकड़ों अभ्यर्थी भारतीय सेना सहित यूपी पुलिस, होमगार्ड, CRPF, CISF और BSF जैसी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं।

फिजिकल कोच पुनीत सिंह चंदेल बोले— देश सेवा का जज़्बा ही सबसे बड़ी प्रेरणा, हर साल अनेक युवाओं का विभिन्न सुरक्षा बलों में हो रहा चयन।

वर्तमान में एकेडमी में यूपी पुलिस और होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के साथ-साथ उनकी लंबाई, वजन और सीने का माप (चेस्ट मेजरमेंट) भी कराया जाता है, ताकि वे भर्ती की सभी निर्धारित मानकों को आसानी से पूरा कर सकें।

एकेडमी के फिजिकल कोच पुनीत सिंह चंदेल ने बताया कि उनका सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना था। कड़ी मेहनत के बावजूद जब उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका तो उन्होंने निराश होने के बजाय युवाओं को सेना और सुरक्षा बलों में भर्ती कराने का संकल्प लिया। उनका कहना है कि देश की सेवा केवल सेना का जवान ही नहीं, बल्कि किसान भी करता है। उनका मानना है कि जिस कार्य से मन को संतोष और समाज को लाभ मिले, उसी कार्य को पूरे समर्पण के साथ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य हर वर्ष अधिक से अधिक युवाओं का भारतीय सेना, यूपी पुलिस, CRPF, CISF, BSF सहित अन्य सुरक्षा बलों में चयन कराना तथा उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करना है। इसी लक्ष्य के साथ एकेडमी लगातार युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )