Hardoi News: हाईवे पर ट्रक से टकराकर पलटी अनियंत्रित रोडवेज बस, 46 यात्रियों में मची चीख-पुकार

Hardoi News: हाईवे पर ट्रक से टकराकर पलटी अनियंत्रित रोडवेज बस, 46 यात्रियों में मची चीख-पुकार

लोकेशन – हरदोई
संवाददाता- आशीष सिंह राजा

Hardoi News: हरदोई कटरा-विल्हौर हाईवे पर सवायजपुर क्षेत्र के कन्हारी गांव के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। फर्रुखाबाद से हरदोई जा रही रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर पहले एक खड़े ट्रक से टकराई और फिर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में 46 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस जैसे ही कन्हारी गांव के पास एक ढाबे के सामने पहुंची, चालक ने रोडवेज बस से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस पहले ढाबे के पास खड़े ट्रक से जा भिड़ी, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौडे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार एवं रूपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से चले गए।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )