
Jana Nayagan Story: रिलीज से पहले सामने आई विजय थलापति की फिल्म की कहानी, जानें किस पर आधारित है-
Jana Nayagan Story: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के CM विजय थलापति के फैंस के बीच खुशी की लहर है, क्योंकि उनकी मच अवेटेड फिल्म “जन नायगन” कल से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। इतने लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है। जन नायगन को लेकर जिस तरह का क्रेज देखने को मिल रहा है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर 100 करोड़ रुपए कमा ही लेगी। वहीं इन सबके बीच अब जन नायगन की कहानी से भी पर्दा उठ चुका है, आइए जानते हैं।
क्या होगी जन नायगन की कहानी
जन नायगन फिल्म को जब सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट नहीं मिला था, तभी फिल्म के कई सीन लीक हो गए थे, वहीं अब कुछ रिपोर्ट द्वारा बताया जा रहा है कि मेकर्स ने कई सीन्स में बदलाव भी किए हैं, हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इस बेबसाइट द्वारा कोई भी दावा नहीं किया जा रहा है। वहीं जन नायगन के निर्देशक एच. विनोद ने खुद फिल्म की कहानी से पर्दा उठा दिया।
जन नायगन के निर्देशक एच. विनोद ने बताया कि विजय की ये फिल्म तेलुगु फिल्म ‘भगवंत केसरी’ (Bhagavanth Kesari) की रीमेक है, हालांकि फिल्म पूरी तरह कॉपी नहीं की गई है, थोड़ा नया फ्लेवर भी जोड़ा गया है, निर्देशक के अनुसार फिल्म के फर्स्ट हाफ का 60 % जबकि फिल्म के सेकंड हाफ का 20% भगवंत केसरी से मिलता जुलता है। बताते चलें कि तेलुगु फिल्म “भगवंत केसरी” 2023 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी, इस फिल्म में नंदामुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में थे। जन नायगन की कहानी की बात करें तो इसमें विजय भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे।
जन नायगन स्टार कास्ट
विजय की फिल्म जन नायगन में उनके साथ बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, मामिता बिजू जैसे एक्टर्स हैं, बॉबी देओल फिल्म में विलेन का रोल अदा कर रहें हैं। एच. विनोद द्वारा इस फिल्म को निर्देशित किया गया है, जबकि केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। ‘जन नायगन’ 380 करोड़ रुपए के बजट में बनी है, जो बॉक्स ऑफिस पर 23 जुलाई यानी कि कल से तहलका मचाने के लिए तैयार है।
