Barabanki News: भूजल सप्ताह के समापन पर विकास भवन में जन-जागरूकता कार्यशाला, जल संरक्षण पर दिया गया जोर

Barabanki News: भूजल सप्ताह के समापन पर विकास भवन में जन-जागरूकता कार्यशाला, जल संरक्षण पर दिया गया जोर

जनपद बाराबंकी
संवाददाता-मनोज कुमार

Barabanki News: दिनांक 22.07.2006 को शासन के निर्देषानुसार भूजल सप्ताह के समापन के अवसर पर विकास भवन बाराबंकी के स्वर्ण जयन्ती सभागार में जन-जागरूकता कार्याशाला एवं समन्वय बैठक आयोजित किया गया जिसमें सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जन-जागरूकता कार्याशाला एवं समन्वय बैठक का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। भूजल सप्ताह का आयोजन दिनांक 16 से 22 जुलाई2026 के मध्य दिनांक 16 एवं 17 जुलाई 2026 को जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में, दिनांक 18 एवं 19 जुलाई,2026 को विकास खण्ड स्तर पर, दिनांक 20 एवं 21 जुलाई, 2026 को नगर पालिका/नगर पंचायत तथा दिनांक 22 जुलाई 2026 को जनपद स्तर पर कार्यक्रम का वृहद आयोजन करते हुए आम जनमानस को भूजल संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।

Barabanki News: दिनांक 22.07.2006 को शासन के निर्देषानुसार भूजल सप्ताह के समापन के अवसर पर विकास भवन बाराबंकी के स्वर्ण जयन्ती सभागार में जन-जागरूकता कार्याशाला एवं समन्वय बैठक आयोजित किया गया जिसमें सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दिनांक 22.07.2026 को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा भूजल संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए विशेष प्रकाश
डाला गया और उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूजल संरक्षण के लिए शपथ दिलाया गया।

जन-जागरूकता कार्याशाला एवं समन्वय बैठक में श्री भूषण कुमार, जिला विकास अधिकारी/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी, श्री राकेश कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई/सहायक नोडल अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता, जल निगम, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई एवं जल संसाधन सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )