Maharashtra News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला, आरोपी नाना हिरासत में

Maharashtra News: बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला, आरोपी नाना हिरासत में

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बार फिर बेहद शर्मनाक और चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही सगे नाना ने दुष्कर्म की कोशिश की। मामला सामने आने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुणे के पार्वती स्लम इलाके का है, जहां मंगलवार को एक नाना ने अपनी ही बेटी की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने की कोशिश की। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, पार्वती पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी नाना को हिरासत में ले लिया गया है और उसे पुलिस स्टेशन लाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची को तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पुणे जिले में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। 1 मई को भोर तहसील के नसरापुर इलाके में एक 65 साल के व्यक्ति ने एक नाबालिग बच्ची को बहाने से अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपाने की भी कोशिश की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 7 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

नसरापुर इलाके में हुई घटना के बाद से लगातार लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा था। इस बीच पुणे के पार्वती स्लम इलाके में इस नई घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )