Toxic Collection Day 6: Yash की Toxic ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, Day 6 तक पहुंचा कलेक्शन

Toxic Collection Day 6: Yash की Toxic ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, Day 6 तक पहुंचा कलेक्शन

Toxic Collection Day 6: यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज से पहले ही अपने ट्रेलर और गानों की वजह से चर्चा में थी। इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं, उनके अलावा नयनतारा, कियार आडवानी, हुमा कुरैशी समेत अन्य एक्ट्रेस भी नजर आई हैं। टॉक्सिक फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी जबरदस्त देखने को मिली थी। जिससे तय हो गया था कि फिल्म पहले दिन काफी अच्छा कलेक्शन करेगी और हुआ भी ऐसा ही फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया। लेकिन उसके बाद से ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होनी शुरू हो गई। चलिए जानते हैं टॉक्सिक मूवी ने अबतक कुल कितना कलेक्शन किया है।

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Toxic Box Office Collection Day 6)-

यश अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है, लेकिन शानदार शुरुआत के बाद इसकी बॉक्स ऑफिस रफ्तार में तेजी से गिरावट आई है। फिल्म ने पांचवें दिन विदेशों में 2 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी कलेक्शन 29.25 करोड़ रुपये और पांच दिनों में दुनिया भर का कुल कलेक्शन 285.20 करोड़ रुपये हो गया। जहाँ वीकेंट के अवसर पर फिल्मों के कलेक्शन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद की जाती है। वहीं टॉक्सिक फिल्म के कलेक्शन में रविवार को गिरावट देखने को मिली है। शनिवार की तुलना में रविवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।

पांच दिनों में दुनिया भर में ₹285.20 करोड़ की कमाई के साथ, टॉक्सिक अभी भी 2026 की सबसे मजबूत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में शुमार है। हालांकि, यह इस साल की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों से पीछे है।

तो वहीं सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 3.45 करोड रूपए का कलेक्शन किया है। अभी पूरे दिन का कलेक्शन आना बाकी है, उम्मीद किया जा सकता है कि आज टॉक्सिक 300 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )