Toxic New Release Date: यश की ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में होगी एंट्री

Toxic New Release Date: यश की ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, जानें कब सिनेमाघरों में होगी एंट्री

Toxic New Release Date: साउथ सुपरस्टार यश अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर लंबे समय से चर्चाओं में बनें हुए हैं, फिल्म मार्च महीने से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन अब तक यह रिलीज नहीं हो सकी, क्योंकि मेकर्स बार-बार रिलीज डेट बदल दे रहें हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रहीं है कि टॉक्सिक अब अगले साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, लेकिन मेकर्स ने आज फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, आइए जानते हैं कि टॉक्सिक कब बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

टॉक्सिक कब होगी रिलीज

यश ने खुद आज अपनी फिल्म टॉक्सिक की नई रिलीज डेट की घोषणा की, उन्होंने टॉक्सिक का नया पोस्टर साझा किया और बताया कि अब उनकी ये फिल्म 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। फिल्म को लेकर जो अटकलें आ रहीं थीं, इसी के साथ ही उन पर भी विराम लग गया।

कई बार बदल चुकी है रिलीज डेट

टॉक्सिक मूवी की रिलीज डेट एक बार नहीं, बल्कि कई बार बदली जा चुकी है, पहले टॉक्सिक 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट प्री पोन कर दी और 19 मार्च नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ। हालांकि फिर मेकर्स ने लास्ट मिनट में फिल्म को पोस्टपोन कर दिया और नई रिलीज डेट 4 जून बताया, लेकिन फिर 4 जून की रिलीज डेट को कैंसिल कर दिया गया। वहीं, अब टॉक्सिक की फाइनल रिलीज डेट आ गई है, जो 26 अगस्त है। उम्मीद है कि मेकर्स अब रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं करेंगे।

यश की टॉक्सिक की स्टार कास्ट

यश की टॉक्सिक की बात करें तो इसे बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया गया है, फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, जिसने बवाल मचा दिया था, क्योंकि टीजर में बेहद बोल्ड सीन्स देखने को मिला था। इस फिल्म में यश के साथ ही कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और संजीदा शेख जैसे कलाकार हैं, फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है, जो 26 अगस्त को रिलीज हो रही है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )