Jamui News: बिहार के जमुई जिले के सोनाई मड़वा में प्रेमी-प्रेमिका से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, लड़की के गिड़गिड़ाने के बावजूद नहीं रुके युवक !

Jamui News: बिहार के जमुई जिले के सोनाई मड़वा में प्रेमी-प्रेमिका से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल, लड़की के गिड़गिड़ाने के बावजूद नहीं रुके युवक !

लोकेशन- जमुई ( बिहार )
संवाददाता- सुरेश निखर

Jamui News:  बिहार राज्य के लखीसराय-जमुई सीमा से सटे सोनाई मड़वा इलाके में प्रेमी-प्रेमिका के साथ कथित छेड़खानी और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 19 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर लोगों में नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से घूमने निकले थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। वायरल वीडियो में कथित तौर पर लड़की को हाथ जोड़कर छोड़ दीजिए, प्लीज छोड़ दीजिए कहते हुए सुना जा सकता है। इसके बावजूद युवकों द्वारा उसे परेशान किए जाने का दृश्य वीडियो में दिखाई दे रहा है।

सबसे गंभीर सवाल यह है कि जब एक लड़की हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगा रही थी, तब वहां मौजूद लोगों ने उसे परेशान करना क्यों जारी रखा? वीडियो में दिखाई देने वाली कथित हरकतें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि आखिर किसी को दूसरे की गरिमा और सम्मान के साथ इस तरह खिलवाड़ करने का अधिकार किसने दिया?

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो और उपलब्ध सामग्री के आधार पर जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है और वीडियो में शामिल आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कुछ महीने पहले खैरा इलाके में भी इसी तरह का मामला सामने आने की बात कही जा रही है। लगातार ऐसी तस्वीरें सामने आना समाज के लिए गंभीर सवाल है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना की पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी, लेकिन ऐसी तस्वीरें समाज के हर परिवार को यह सोचने पर मजबूर जरूर करती हैं कि हम अपने बच्चों को कैसी सोच और संस्कार दे रहे हैं।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )