AMU Girls Protest: Aligarh Muslim University में Girls Protest, मेस और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

AMU Girls Protest: Aligarh Muslim University में Girls Protest, मेस और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

AMU Girls Protest: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (Aligarh Muslim University) में छात्राओं का बड़ा प्रदर्शन (Students Protest) सामने आया है। आज सोमवार को AMU के अब्दुल्लाह हॉल में छात्राओं ने मेस के खाने (Mess Food), साफ-सफाई (Cleanliness) और दूसरी मूलभूत सुविधाओं (Basic Facilities) को लेकर कड़ा विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान प्रॉक्टर टीम (Proctor Team) और छात्राओं के बीच विवाद भी हो गया। छात्राओं ने प्रॉक्टर टीम पर धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया है।

मेस के खाने और साफ-सफाई को लेकर सख्त नाराजगी

छात्राओं का कहना है कि अब्दुल्लाह हॉल में बहुत वक़्त से मेस के खाने की गुणवत्ता (Food Quality) और स्वच्छता को लेकर समस्याएं बनी हुई है। इसके अलावा हॉल में मिलने वाली दूसरी मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी छात्राओं की शिकायतें हैं। सोमवार को छात्राएं इन्हीं दिक्कतों को लेकर अपनी बात रख रही थीं और अपनी मांगों को सामने रखकर विरोध कर रही थीं।

छात्राओं का आरोप है कि उनकी दिक्कतों का समाधान करने के बजाय उन्हें कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी गई। इससे छात्राओं में नाराजगी और बढ़ गई और विरोध के दौरान नारेबाजी भी हुई।

प्रॉक्टर टीम पहुंची, बातचीत के दौरान बढ़ा विवाद

विरोध और नारेबाजी की जानकारी मिलने के बाद प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्राओं और प्रॉक्टर टीम के बीच बातचीत हुई, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें समझाने के दौरान उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। छात्राओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष रूप से जांच (Fair Investigation) कराने और जिम्मेदार लोगों के कड़ी खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हंगामे का बड़ा प्रभाव परीक्षा पर भी पड़ा

अब्दुल्लाह हॉल में हुए इस हंगामे का प्रभाव एएमयू गर्ल्स स्कूल (AMU Girls School) की परीक्षा पर भी पड़ा। छात्राओं के मुताबिक, आज सोमवार को परीक्षा होनी थी, लेकिन तनावपूर्ण स्थिति के कारण कई छात्राएं परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सकीं। इसके कारण उनकी परीक्षा प्रभावित हुई। बता दे, अब्दुल्लाह हॉल की छात्राओं के प्रदर्शन के बाद अब मेस के खाने, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के साथ-साथ प्रॉक्टर टीम और छात्राओं के बीच हुए विवाद को लेकर भी मामला तेजी से चर्चा में आ गया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )