Hamirpur News: खेत से जबरन निकलने के विवाद में विकलांग वृद्ध की हुई निर्मम हत्या !

Hamirpur News: खेत से जबरन निकलने के विवाद में विकलांग वृद्ध की हुई निर्मम हत्या !

Hamirpur News:  उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत से निकलने के मामूली विवाद में एक 60 साल के बुजुर्ग किसान की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोप है कि हत्यारों ने वृद्ध के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।”

“हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ‘बुधवा का डेरा’ गांव में एक दर्दनाक वारदात ने सबको झकझोर कर रख दिया है। 60 वर्षीय मृतक राजबहादुर अहिरवार, जो शारीरिक रूप से दिव्यांग थे, आज सुबह अपने 16 बीघा खेत पर जुताई कराने के लिए पहुंचे थे।
परिजनों के मुताबिक, खेत से निकलने को लेकर कुछ पारिवारिक लोगों से उनका विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों—अर्जुन (पुत्र जमुना प्रसाद) और जगत (पुत्र मुन्ना)—ने बुजुर्ग किसान को घेर लिया और उनके सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस बेरहमी से की गई मारपीट में राजबहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव खेत में ही संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।”

“घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने पारिवारिक विवाद और रंजिश के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लोकेशन – हमीरपुर
रिपोर्टर – जीतेन्द्र कुमार

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )