Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में ‘तबाही’ का मंजर! बारिश-भूस्खलन से घरों में पड़ी दरारें, स्कूल बंद, आज भी अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में ‘तबाही’ का मंजर! बारिश-भूस्खलन से घरों में पड़ी दरारें, स्कूल बंद, आज भी अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कहर से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते भूस्खलन ने स्थितियां और भी ज्यादा बिगाड़ दी है। जगह-जगह सड़क टूट जाने से संपर्क मार्ग भी बंद हो गया है।

वहीं पहाड़ों पर हो रहे भूस्खलन के चलते नंदानगर और बड़कोट में रहने वाले कई लोगों के घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गयी हैं। (Uttarakhand Weather Alert) जिससे लोग भयभीत है और अपने घरों को छोड़कर दूर किराये पर रहने के लिए मजबूर हो गये हैं। वहीं पहाड़ों पर हालत खराब होने के चलते सरकार ने पांच सितंबर तक चारधाम और हेमकुंड साहिब में यात्रा को स्थगित कर दिया है। हालात में सुधार होने के बाद ही यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा। वहीं भारी बारिश, नदियों के बढ़ते जलस्तर और भूस्खलन के मद्देनजर राज्य में सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गयी है।

Also Read –Semicon India 2025: पीएम मोदी करेंगे भव्य उद्घाटन, 48 देशों की भागीदारी से बदलेगा भारत का टेक भविष्य

Uttarakhand Weather Alert: बारिश के चलते सक्रिय हुआ भूस्खलन

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर भूस्खलन सक्रिय हो गया है। उत्तरकाशी के बड़कोट के वार्ड नं.7 स्थित सरूखेत, तिलाड़ी रोड और बैकरी में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। एसडीएम बृजेश तिवारी के मुताबिक 2010 और 2013 में भूस्खलन के चलते इस क्षेत्र को संवेदनशील घोषित किया गया था। वहीं सहसपुर के चोरखाले में भी कई घरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गयी है। (Uttarakhand Weather Alert) छह मकान क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते लोगों को रातों में जागना पड़ रहा है। हरिपुर, रूहेड़ा, व्यास नहरी, भीमावाला, कुल्हाल, प्रतीतपुर, जस्सोवाला और ढकरानी में नदियों के खतरे के निशान से ऊपर बहने के चलते लोग दहशत में हैं।

Also Read –Lucknow News: जमीन कब्जा कराने पहुंची लखनऊ पुलिस की महिला दरोगा ने गर्भवती महिला से की धक्का मुक्की

केदारनाथ हाईवे पर गिरा पत्थर

केदारनाथ हाईवे पर सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाते समय एक वाहन पर अचानक पत्थर और बोल्डर गिर गया। (Uttarakhand Weather Alert) जिससे वाहन में सवार दो यात्रियों की मौत हो गयी। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी छह जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दून और उत्तरकाशी के इलाकों में रेड अलर्ट और चमोली, टिहरी, रूद्रप्रयाग और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अन्य पहाड़ी इलाकों में भी बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भारी बारिश के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों के विद्यालयों में सरकार ने अवकाश घोषित कर दिया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )