Sonipat News: शाम को घर लौटा सरकारी शिक्षक, पत्नी और तीन बच्चों के शव देख उड़े होश !

Sonipat News: शाम को घर लौटा सरकारी शिक्षक, पत्नी और तीन बच्चों के शव देख उड़े होश !

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गोहाना क्षेत्र के मुड़लाना गांव में 38 वर्षीय महिला रीमा और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। चारों के शव घर की पहली मंजिल पर मिले। महिला का पति सरकारी शिक्षक है और घटना के वक्त ड्यूटी पर गया हुआ था। शाम को घर लौटने पर उसने पत्नी और बच्चों के शव देखे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृत बच्चों में 11 वर्षीय बेटी रिहाना, 7 वर्षीय बेटी आरजू और 4 वर्षीय बेटा दुष्यंत शामिल हैं। शुरुआती पुलिस जांच में महिला द्वारा बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत की परिस्थितियों और वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होनी बाकी है।

ड्यूटी से लौटे शिक्षक पति के सामने आया खौफनाक मंजर

जानकारी के मुताबिक, रीमा के पति जयदीप सरकारी स्कूल में जेबीटी शिक्षक हैं। उनकी तैनाती पानीपत जिले के मतलौडा क्षेत्र में है। शनिवार को वह रोजाना की तरह स्कूल में ड्यूटी पर गए थे। घर में उस समय रीमा और तीनों बच्चे मौजूद थे।

रिपोर्टों के मुताबिक, रीमा को दोपहर करीब 1:30 बजे गांव की गली में पानी भरते हुए देखा गया था। इसके बाद वह घर की पहली मंजिल पर चली गई। शाम करीब 5:30 बजे जयदीप ड्यूटी से लौटे तो घर में पत्नी और बच्चों के शव मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।

दो पन्नों के सुसाइड नोट में क्या लिखा?

पुलिस को घटनास्थल से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें रीमा ने अपनी मानसिक परेशानी और पारिवारिक परिस्थितियों का जिक्र किया है। रिपोर्ट के अनुसार रीना अपने पति जयदीप के लिए लिखा, मुझे माफ कर देना, मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा था।

सुसाइड नोट में मुख्य रूप से इन बातों का उल्लेख सामने आया है:

– शादी में मिले गहनों को वापस लौटाने की बात।

– पारिवारिक जमीन-जायदाद और संपत्ति का विवाद।

– परिवार से अलग रहने और रिश्तेदारों को लेकर नाराजगी।

– पति जयदीप को निर्दोष बताते हुए उन्हें परेशान नहीं करने की अपील।

नोट में पति से माफी मांगने और बच्चों का भी जिक्र किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सुसाइड नोट में लिखी बातों की सत्यता और उनके पीछे की परिस्थितियों की जांच की जानी बाकी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए चारों शव, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर सदर गोहाना थाना पुलिस के साथ एसीपी और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

कुछ शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में बच्चों की मौत से पहले उन्हें जहर दिए जाने की आशंका भी जताई गई है, जबकि अन्य रिपोर्टों में चारों के फंदे पर मिलने की बात कही गई है। ऐसे में मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव, संपत्ति और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है। महिला के मायके पक्ष की शिकायत पर भी कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद ही इस दर्दनाक घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

ध्यान दें: (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है। तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। याद रखिए जान है तो जहान है।)

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )