Pralay Movie: तस्वीरें लीक होने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म के मेकर्स का बड़ा फैसला, बदली शूटिंग लोकेशन!

Pralay Movie: तस्वीरें लीक होने के बाद रणवीर सिंह की फिल्म के मेकर्स का बड़ा फैसला, बदली शूटिंग लोकेशन!

Pralay Movie: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद अब अभिनेता एक नए और अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ एक ज़ॉम्बी थ्रिलर बताई जा रही है, जिसमें उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी। इसी बीच फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक होने के बाद मेकर्स ने शूटिंग को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

लीक हुई तस्वीरों के बाद बदला शूटिंग सेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘प्रलय’ के मेकर्स ने शूटिंग की लोकेशन बदलकर बोरीवली के एक बड़े स्टूडियो में बंद सेट तैयार किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के सेट से दो बार तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। ऐसे में मेकर्स नहीं चाहते कि फिल्म के अहम सीन और खास विजुअल्स रिलीज से पहले दर्शकों के सामने आएं।

इसी वजह से अब शूटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा सख्त कर दी गई है। सेट पर बाहरी लोगों की एंट्री और क्रू मेंबर्स की आवाजाही पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

ज़ॉम्बी सीन्स को लेकर मेकर्स बरत रहे खास सावधानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘प्रलय’ में बड़े स्तर पर प्रोडक्शन डिजाइन और शानदार विजुअल सीक्वेंस देखने को मिल सकते हैं। फिल्म में ज़ॉम्बी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दृश्य भी शामिल हैं। ऐसे में मेकर्स इन सीन्स को पूरी तरह गोपनीय रखना चाहते हैं, ताकि दर्शकों को फिल्म के विजुअल्स का असली अनुभव सीधे सिनेमाघरों में मिल सके।

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, टीम ने पिछले सप्ताह इसी सुरक्षित सेट पर बड़े स्तर का एक सीक्वेंस शूट किया, जिसमें ज़ॉम्बी वाले दृश्य भी शामिल थे।

ज़ॉम्बी थ्रिलर में पहली बार दिखेंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह के लिए ‘प्रलय’ एक खास प्रोजेक्ट माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए वह ज़ॉम्बी थ्रिलर जॉनर में कदम रखने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म की कहानी, रणवीर के किरदार और अन्य अहम जानकारियों को मेकर्स ने पर्दे में रखा है।

फिलहाल फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर सिंह की यह फिल्म बड़े पर्दे पर क्या नया कमाल दिखाती है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )