Disha Patani Meet Tiger Shroff: एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी, वायरल हुआ आधी रात का वीडियो !

Disha Patani Meet Tiger Shroff: एक्स बॉयफ्रेंड टाइगर से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी, वायरल हुआ आधी रात का वीडियो !

Disha Patani Meet Tiger Shroff: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, इस घटना में अभिनेता टाइगर श्रॉफ घायल हो गए जबकि उनके ड्राइवर को गोली लगी। गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की Ex गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी उनसे मिलने आधी रात उनके घर पहुंची, जिस दौरान उनके चेहरे पर उदासी और टेंशन साफ नजर आई, आइए आपको भी उनका सामने आया वीडियो दिखाते हैं।

टाइगर श्रॉफ से मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी आधी रात उनका हालचाल जानने पहुंचीं। पपराजी ने दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर स्पॉट किया, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिशा इस दौरान सफेद टॉप और नीली जींस पहने दिखाई दे रही हैं। दिशा अपनी कार से उतरने के बाद पपराजी को अनदेखा किया और टाइगर से मिलने के लिए जल्दी से अंदर चली गईं, उनके चेहरे पर उदासी साफ नजर आई। यहां देखें दिशा का वीडियो –

https://www.instagram.com/reel/DepnEkIzkwM/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

6 सालों के रिश्ते में थे दिशा पाटनी-टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक-दूसरे के साथ 6 सालों तक रिश्ते में थे, हालांकि दोनों ने कभी खुद अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था, लेकिन जिस तरह किसी भी इवेंट, घर के फंक्शन और वेकेशन पर भी दोनों को साथ देखा जाता था, इन्हे देख ऐसी ही चर्चाएं थीं कि दिशा और टाइगर एक-दूसरे संग रिश्ते में हैं। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें साल 2016 में उनके म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ के बाद सामने आई थीं। टाइगर और दिशा की मुलाकात एक इवेंट में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर साथ में दोनों ने म्यूजिक वीडियो और फिल्में की, जिससे इनका रिश्ता गहरा होता चला गया।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का क्यों हुआ ब्रेकअप

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी इनके फैंस को बेहद पसंद थी, कई बार इनकी शादी की खबरें भी आ चुकी थी, लेकिन फिर अचानक से इनके ब्रेकअप की खबरें आईं। जुलाई 2022 में दोनों का आधिकारिक रूप से ब्रेकअप हो गया था। अब इनके ब्रेकअप की वजह के बारे में आपको बताएं तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की मुख्य वजह शादी को लेकर उनकी अलग-अलग सोच थी। जहां दिशा पाटनी शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं, वहीं टाइगर श्रॉफ शादी के लिए तैयार नहीं थे, दोनों काफी समय से लिव-इन में रहे थे, फिर अपनी राहें अलग कर ली। भले ही टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का रिश्ता टूट गया हो, लेकिन दिशा आज भी टाइगर और उनके परिवार के बेहद करीब है, टाइगर की फैमिली संग उनकी अच्छी बॉन्डिंग है।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की फिल्में

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की साथ में पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई, जिसका नाम “बागी 2” है, इसके बाद साल 2020 में दोनों की फिल्म “बागी 3” आई थी, जिसमें दिशा पाटनी का सिर्फ एक गाना था।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )