Spirit Movie Release Date: प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म !

Spirit Movie Release Date: प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट टली, अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी फिल्म !

Spirit Movie Release Date: पैन इंडिया स्टार प्रभास अपनी आने वाली कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसे बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। “फौजी” और “स्पिरिट” प्रभास की आने वाली दो ऐसी फिल्में हैं, जो उनका पूरा करियर ग्राफ बदल सकती हैं। वहीं अब रविवार को “स्पिरिट” मूवी से जुड़ी बड़ी अपडेट मेकर्स द्वारा दी गई है, जी हां! स्पिरिट की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है, आइए जानते हैं कि अब दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर कब देख पाएंगे।

प्रभास की स्पिरिट की रिलीज डेट पोस्टपोन

पिछले काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि प्रभास की स्पिरिट की रिलीज डेट मेकर्स पोस्टपोन करने की प्लानिंग कर रहें हैं, लेकिन अब तक मेकर्स द्वारा कन्फर्मेशन नहीं मिली थी, लेकिन अब आज मेकर्स ने खुद ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया।

प्रभास की स्पिरिट पहले 2027 की मार्च में ईद पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन इसी दिन सलमान खान की मॉन्स्टर भी दस्तक देती, ऐसे में स्पिरिट के मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ाकर एक बड़ा क्लैश रोक दिया। अब यदि आपको बताएं कि स्पिरिट रिलीज कब होगी तो फ़िल्म की नई रिलीज डेट 29 अक्टूबर 2027 तय की गई है, जो कि दिवाली है। यानी कि दिवाली पर प्रभास की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी।

रामायण पार्ट 2 के साथ होगा क्लैश

प्रभास की स्पिरिट बड़े पर्दे पर 2027 की दिवाली पर आ रही है, लेकिन इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की रामायण के दूसरे पार्ट के साथ होगा, क्योंकि रामायण का दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर ही रिलीज किया जाएगा, जिसकी घोषणा मेकर्स बहुत पहले ही कर चुके हैं, यानी कि 2027 की दिवाली पर दो बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर होगी।

स्पिरिट स्टार कास्ट

प्रभास की फिल्म स्पिरिट एक्शन से भरपूर होने वाली है, प्रभास के साथ अभिनेत्री तृप्ति डिमरी रोमांस करते नजर आएंगी। तृप्ति और प्रभास की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जिसमें विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई भी नजर आएंगे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )