
Earthquake in India: हिमाचल से मध्य प्रदेश तक कांपी धरती, शनिवार को तीन जगहों पर आया भारत में भूकंप !
Earthquake in India: देश में शनिवार 17 अक्टूबर 2026 को तीन जगहों पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में भूकंप आने की जानकारी सामने आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, शिमला में भूकंप की तीव्रता 4.1, जबकि सिंगरौली और अंबिकापुर के उत्तर-उत्तर पश्चिम में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड पर हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र 31.298 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.529 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पास भी भूकंप
शनिवार को ही छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से करीब 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में भी भूकंप आने की जानकारी सामने आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। इस भूकंप का समय भी सुबह 4 बजकर 36 मिनट और 27 सेकंड बताया गया है। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दोपहर को भूकंपवहीं, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं।
NCS के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 12 मिनट और 35 सेकंड पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली में भूकंप का केंद्र 24.239 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.502 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
इन भूकंपों के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है, भूकंप की तीव्रता भले ही कम दर्ज हुई हैं, लेकिन एक ही दिन में देश के तीन राज्यों में भूकंप का आना चिंता का कारण है।
