Halloween 2026: सुपरमॉडल हाइडी क्लम ने इस बार अपने लुक से सबको चौंकाया, बनीं विशाल ‘कटा हुआ हाथ’ !

Halloween 2026: सुपरमॉडल हाइडी क्लम ने इस बार अपने लुक से सबको चौंकाया, बनीं विशाल ‘कटा हुआ हाथ’ !

Halloween 2026: शनिवार, 31 अक्टूबर को दुनियाभर में हैलोवीन का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इस दौरान डरावनी ड्रेस, जैक-ओ’-लैंटर्न और हॉन्टेड हाउस की धूम रही। हर साल अपनी अनोखी और खौफनाक कॉस्ट्यूम से लोगों को हैरान करने वाली मशहूर सुपरमॉडल हाइडी क्लम (Heidi Klum) ने इस बार भी सभी को चौंका दिया। हैलोवीन 2026 के मौके पर ‘क्वीन ऑफ हैलोवीन’ कही जाने वाली हाइडी ने इस बार अपने ही बाएं हाथ का रूप धारण किया और एक विशाल ‘कटा हुआ हाथ’ बनकर सामने आईं। उन्होंने यह हैरान करने वाला लुक मैनहट्टन स्थित रेस्टोरेंट ‘कैथेड्रल’ में आयोजित अपनी सालाना हैलोवीन पार्टी में पेश किया।

खून से सरोबार विशाल ‘कटा हुआ हाथ’ बना रूप

जर्मन मूल की सुपरमॉडल हाइडी क्लम ने अपनी इस सालाना पार्टी के लिए एक खौफनाक और खून से भरा रूपांतरण चुना। इस अनोखे लुक में उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल था। कॉस्ट्यूम इस तरह तैयार किया गया था कि सिर्फ उनकी आंखें और मुंह दिखाई दे रहा था, जबकि जीभ बाहर निकालते हुए उनके मुंह से खून टपकता नजर आ रहा था। कलाई वाले हिस्से पर क्लम का सिर कॉस्ट्यूम का मुख्य हिस्सा लग रहा था, जिसमें नसें और रगें बेहद साफ और डरावनी दिख रही थीं।

https://www.instagram.com/reel/DfLppxtR_qF/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सोशल मीडिया पर दिया था हिंट

पिछले कई दिनों से यह सुपरमॉडल और टेलीविज़न पर्सनैलिटी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए अपनी कॉस्ट्यूम को लेकर लगातार हिंट दे रही थीं। आखिरकार 31 अक्टूबर को “ऑल हैलोज ईव की क्वीन” के नाम से मशहूर हाइडी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पर्दा उठाया कि इस साल का उनका लुक एक विशाल कटा हुआ हाथ है।

क्यों कहलाती हैं ‘क्वीन ऑफ हैलोवीन’?

इस नायाब और जटिल कॉस्ट्यूम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हाइडी क्लम को ‘क्वीन ऑफ हैलोवीन’ क्यों कहा जाता है। पिछले कई सालों से वह हैलोवीन के मौके पर पूरी तैयारी और डेडिकेशन के साथ उतरती हैं। इसके लिए वह महीनों पहले से शानदार कॉस्ट्यूम की प्लानिंग शुरू कर देती हैं, जिसमें भारी-भरकम प्रोस्थेटिक्स, जटिल मेकअप और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है—बिल्कुल उनके इस साल के लुक की तरह। इससे पहले भी हाइडी कभी कोई खौफनाक जीव, कभी कोई कीड़ा तो कभी अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुकी हैं। अपने फैंस को हर बार एक नए सरप्राइज से रूबरू कराने के लिए हाइडी की तारीफ पूरी दुनिया में होती है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )