IPL 2026 Points Table: Sunrisers Hyderabad की धमाकेदार जीत, अंकतालिका में पहुंची नंबर-1

IPL 2026 Points Table: Sunrisers Hyderabad की धमाकेदार जीत, अंकतालिका में पहुंची नंबर-1

IPL 2026 Points Table: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) आईपीएल 2026 की अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। बुधवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एसआरएच ने पंजाब किंग्स को हराकर और उसे दूसरे स्थान पर ढकेलते हुए पहला स्थान हासिल किया। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बना सकी और 33 रन से मैच हार गई।

आइए देखते हैं कि एसआरएच – पंजाब किंग्स मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है, साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है।एसआरएच 11 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 10 मैचों से 8 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 9 मैचों से 7 अंक लेकर आठवें, एमआई 10 मैचों से 6 अंक लेकर नौवें और एलएसजी 9 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है।समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर रन रेट की वजह से हैएसआरएच-पंजाब किंग्स मैच के बाद ऑरेंज कैप एक बार फिर से एसआरएच के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के पास आ गई है। क्लासेन ने 43 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी।

क्लासेन के सीजन के 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन हो गए हैं। एसआरएच के ही अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। अभिषेक के 11 मैचों की 11 पारियों में 475 रन हैं।पर्पल कैप आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर ने 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं। दो नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज हैं। कंबोज ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )