Maharashtra News: BHMS डॉक्टरों को एलोपैथी की अनुमति पर बवाल, IMA ने देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

Maharashtra News: BHMS डॉक्टरों को एलोपैथी की अनुमति पर बवाल, IMA ने देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

Maharashtra News: महाराष्ट्र में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल अभी भी जारी है। IMA ने डॉक्टरों का समर्थन देते हुए चेतावनी दी है कि, यदि BHMS डॉक्टरों को एलोपेथी प्रैक्टिस करने की अनुमति का फैसला वापस नहीं लिया, तब देश भर में विरोध प्रदर्शन होगा। आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और IMA क्यों दे रहा है रेजिडेंट डॉक्टरों का साथ?

क्या है पूरा मामला?

जहां देश भर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन जारी है वहीं एक और मामला गरमाता नज़र आ रहा है। रिपोर्टस के अनुसार होम्योपेथी(BHMS) डॉक्टरों को कम्युनिटी ओरिएंटेड मेडिकल सर्टिफिकेट कोर्स (CCMP) या ब्रिज कोर्स पूरा करने के बाद सीमित स्तर पर एलोपैथिक चिकित्सा की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है। परन्तु संघठन का मानना है कुछ महीनो के ब्रिज कोर्स के आधार पर डॉक्टरों को एलोपेथी की इजाज़त देना लोगों के स्वास्थ्य के साथ समझौता करना माना जाता है।

IMA की चेतावनी

IMA मुख्यालय ने इस सरकारी प्रस्ताव को अवैध करार करते हुए चेतावनी दी है। यदि सरकार इस प्रस्ताव को वापस नहीं लेती है तब आधुनिक चिकित्सा चिकित्सको और मेडिकल छात्रों द्वारा देश भर में प्रदर्शन शुरू कर दिया जायेगा। IMA का कहना है कि 5.5 साल की MBBS की पढाई और एक साल के सर्टिफिकेट की तुलना करना मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करना माना जायेगा।

अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित

वहीं महारष्ट्र मेडिकल कौंसिल और डॉक्टर्स द्वारा होम्योपेथी (BHMS- CCMP) के डॉक्टरों को एलोपेथी दवाएं लिखने और पंजीकरण की अनुमति देने के खिलाफ प्रदर्शन दुसरे दिन भी जारी है। जिस कारण आज महाराष्ट्र में आपातकालीन सेवाएं जारी हैं पर OPD और नियमित सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

डॉक्टरों का कहना है प्रारंभिक चरण में मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई हैं, लेकिन सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जायेंगी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )